IPL 2018, RR vs MI: कृष्णप्पा गौतम के छक्के से राजस्थान रॉयल्स की जीत, मुंबई की चौथी हार

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians: मैच के लाइव अपडेट के लिए क्लिक करें

By विनीत कुमार | Published: April 22, 2018 07:26 PM2018-04-22T19:26:03+5:302018-04-23T00:10:24+5:30

ipl 2018 rajasthan royals rr vs mumbai indians mi 21st match live score update blog | IPL 2018, RR vs MI: कृष्णप्पा गौतम के छक्के से राजस्थान रॉयल्स की जीत, मुंबई की चौथी हार

RR vs MI Live Score

googleNewsNext

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रविवार को खेले गए एक बेहद रोचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दिया। राजस्थान के सामने जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य था जिसे टीम ने दो गेंद शेष रहते 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कृष्णप्पा गौतम ने आखिरी दबाव भरे क्षण में शानदार खेल दिखाते हुए 11 गेंदों पर 33 रन बनाए। गौतम ने छक्का लगाकर राजस्थान को जीत दिलाई।

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। केवल एक रन पर पहला झटका लगने के बाद सूर्यकुमार यादव (72) और ईशान किशन (58) ने केवल 14.2 ओवरों में 129 रनों की साझेदारी कर मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, दोनों के आउट होने के बाद जल्दी-जल्दी गिरे विकेटों ने मुंबई को बड़े स्कोर तक नहीं जाने दिया। हैदराबाद की ओर से पहला आईपीएल मैच खेल रहे जोफ्रा आर्चर ने तीन जबकि धवल कुलकर्णी ने दो विकेट झटके।

रॉयल्स की यह छह मैचों में तीसरी जीत है जबकि पहले तीन मैच गंवाने वाली मुंबई की टीम की यह पांच मैचों में चौथी हार है। 

RR Vs MI Live अपडेट

- 19.4 ओवर: कृष्णप्पा गौतम ने छक्का लगाया। राजस्थान रॉयल्स की तीन विकेट से रोमांचक जीत। गौतम ने 11 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की बदौलत 33 रन बनाए।


- 19.1 ओवर: हार्दिक पंड्या की गेंद पर जोफ्रा आर्चर कैच आउट। राजस्थान को सातवां झटका। अब बैटिंग के लिए जयदेव उनादकट आए हैं। दूसरी गेंद पर कृष्णप्पा गौतम ने चौका लगाया। राजस्थान को जीत के लिए अब 4 गेंदों पर 6 रनों की जरूरत।


- 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 158/6. जसप्रीत बुमराह के इस ओवर से 18 रन आए। अब राजस्थान को 6 गेंदों पर जीत के लिए 10 रनों की जरूरत।

- 18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 140/6. कृष्णप्पा गौतम ने पांचवीं गेंद पर छक्का और फिर आखिरी गेंद पर चौका लगाया। ओवर से 15 रन आए। अब राजस्थान को आखिरी 12 गेंदों पर जीत के लिए 28 रनों की जरूरत। गौतम 4 गेंदों पर 13 रन बना चुके हैं। जोफ्रा आर्चर 1 रन बनाकर मौजूद

17.1 ओवर: राजस्थान को छठा झटका। हेनरिक क्लासन बिना खाता खोले मुस्तफिजुर रहमान के शिकार बने।

17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 125/5

- 16.3 ओवर: जसप्रीत बुमराह ने अगली ही गेंद पर जोस बटलर (6) को बोल्ड किया। राजस्थान रॉयल्स को पांचवां झटका। हैट्रिक पर बुमराह

- 16.2 ओवर: जसप्रीत बुमराह की गेंद पर संजू सैमसन (52) कैच आउट। राजस्थान रॉयल्स को चौथा झटका।

- 16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 124/3

- 15.1 ओवर: क्रुणाल पंड्या की गेंद पर दो रन दौड़कर पूरा करने के साथ ही संजू सैमसन ने अपनी फिफ्टी पूरी की। 36 गेंदों में सैमसन ने यह फिफ्टी लगाई है। इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए।आईपीएल में उनका यह 9वां अर्धशतक है।


- 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 118/3. संजू सैमसन 35 गेंदों पर 48 रन और बटलर तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 14.1 ओवर: राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका। हार्दिक पंड्या ने लिया बेन स्टोक्स (40) का विकेट। स्टोक्स ने 27 गेंदों की पारी में एक छक्का और तीन चौके लगाए। अब बैटिंग के लिए जोस बटलर आए हैं।


- 13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 101/2. संजू सैमसन 31 गेंदों पर 42 रन और बेन स्टोक्स 22 गेंदों पर 32 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच 44 गेंदों पर 63 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

- 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 70/2. बेन स्टोक्स 13 गेंदों पर 16 रन और संजू सैमसन 22 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 6.4 ओवर: बेन स्टोक्स के सिंगल से राजस्थान रॉयल्स के 50 रन पूरे।

- 5.4 ओवर: राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका।  मिशेल मैकलीनगन ने अजिंक्य रहाणे (14) को चलता किया। अब बैटिंग के लिए बेन स्टोक्स आए हैं।

- 5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 36/1

- 2.2 ओवर: राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा। क्रुणाल पंड्या ने राहुल त्रिपाठी (9) को आउट किया। अब रहाणे का साथ देने संजू सैमसन आए हैं। तीन ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 21/1

- राजस्थान रॉयल्स की ओर से अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी पारी की शुरुआत करने उतरे। दो ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 13/0

20 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के सामने 169 रनों का लक्ष्य


18.5 ओवर: मुंबई को सातवां झटका। जोफ्रा आर्चर को तीसरी सफलता। मिशेल मैकलीनगन को भी किया बोल्ड। अब मयंक मार्कंडे और कीरन पोलार्ड क्रीज पर


18.4 ओवर: मुंबई को छठा झटका। जोफ्रा आर्चर को दूसरी सफलता। हार्दिक पंड्या को किया आउट।

18.1 ओवर: मुंबई को पांचवां झटका। पहला आईपीएल मैच खेल रहे जोफ्रा आर्चर ने क्रुणाल पंड्या को किया आउट

- 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 154/4

16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 137/4. कीरन पोलार्ड तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रुणाल को अभी अपना खाता खोलना है।

15.4 ओवर: रोहित शर्मा रन आउट। बिना खाता खोले डग आउट में कप्तान रोहित शर्मा। अब बैटिंग के लिए क्रुणाल पंड्या आए हैं।


15.2 ओवर: मुंबई को तीसरा झटका। जयदेव उनादकट ने सूर्यकुमार यादव (72) को आउट किया। सूयकुमार ने 47 गेंदों की पारी में तीन छक्के और 6 चौके लगाए। अब बैटिंग के लिए रोहित शर्मा आए हैं।

- 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस- 135/2. सूर्यकुमार यादव 45 गेंदों पर 72 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन छक्के और 6 चौके लगाए हैं। पोलार्ड एक रन बनाकर क्रीज पर


- 14.2 ओवर: मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका। धवल कुलकर्णी ने ईशान किशान (58) को जोस बटलर के हाथों कैच कराया। ईशान ने 42 गेंदों की पारी में तीन छक्के और चार चौके लगाए। अब कीरन पोलार्ड बैटिंग के लिए आए हैं। धवल कुलकर्ण की इस मैच में ये दूसरी सफलता है।

- 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 121/1. सूर्यकुमार यादव 42 गेंदों पर 69 रन और ईशान किशन 35 गेंदों पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 93/1. ईशान किशन 29 गेंदों पर 40 रन और सूर्यकुमार 30 गेंदों पर 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 64/1

- 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव के चौके से मुंबई के 50 रन पूरे। 7 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस- 52/1. सूर्यकुमार 23 गेंदों पर 34 रन और ईशान किशन 18 गेंदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 35/1. सूर्यकुमार यादव 21 और ईशान किशन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 3 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 11/1

- 0.4 ओवर: पारी की चौथी ही गेंद पर ईविन लुइस बोल्ड। धवल कुलकर्णी ने दिलाई राजस्थान को पहली सफलता। अब ईशान किशन बैटिंग के लिए आए हैं।


- मुंबई इंडियंस की बैटिंग शुरू, सूर्यकुमार यादव और ईविन लुइस ओपनिंग करने उतरे। राजस्थान की ओर से धवल कुलकर्णी ने डाला पहला ओवर।

- राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला।


- शाम 7.30 बजे होगा टॉस

दोनों टीमें इस प्रकार हैं (संभावित) -

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गौतम, जोफ्रा आर्चर, धवल कुलकर्णी, श्रेयष गोपाल और जयदेव उनादकट

मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव, ईविन लुइस, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, क्रुणाल पंड्या, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, मिशेल मैकलीनगन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह और मुस्तफिजुर रहमान।

Open in app