IPL 2018: केकेआर टीम में जल्द होगी नए खिलाड़ी की एंट्री, इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की लेगा जगह

केकेआर के चेटिल ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल स्टार्क के विकल्प के बारे में सोमवार को पता चलेगा।

By भाषा | Published: April 2, 2018 12:08 PM2018-04-02T12:08:30+5:302018-04-02T12:09:10+5:30

IPL 2018: Mitchell Starc's replacement to be announced on Monday, Sunil Narine joins KKR squad | IPL 2018: केकेआर टीम में जल्द होगी नए खिलाड़ी की एंट्री, इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की लेगा जगह

IPL 2018: Mitchell Starc's replacement to be announced on Monday, Sunil Narine joins KKR squad

googleNewsNext

कोलकाता, 2 अप्रैल। कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने कहा कि स्पिनर सुनील नरेन टीम से जुड़ गए हैं, जबकि चेटिल ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल स्टार्क के विकल्प के बारे में सोमवार को पता चलेगा। वेस्टइंडीज के स्पिनर नरेन का भविष्य पिछले महीने अधर में फंसता दिख रहा था, क्योंकि पाकिस्तान सुपर लीग में उनके गेंदबाजी एक्शन की एक बार फिर शिकायत की गई थी।

मैसूर ने कहा कि आईपीएल अधिकारियों के साथ मेरी बातचीत हुई है, सुनील की गेंदबाजी के साथ कोई समस्या नहीं है। वह टीम से जुड़ गये हैं। यह सामान्य प्रक्रिया की तरह है। कोई चिंता की बात नहीं। (यह भी पढ़ें- IPL 2018: क्या मुश्किलों में फंसी KKR की नैया पार लगा पाएंगे कार्तिक, जानें टीम की ताकत और कमजोरी)

इंडियन प्रीमियर लीग( आईपीएल) की दो बार की चैम्पियन टीम को हालांकि स्टार्क की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। स्टार्क के लिए टीम ने 9.4 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

मैसूर ने कहा कि हम उनके विकल्प की घोषणा अभी नहीं कर सकते। प्रोटोकॉल के मुताबिक पहले आईपीएल को इसकी घोषणा करनी चाहिए, उम्मीद है कल तक आपको पता चल जाएगा।

क्रिकेट जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Open in app