IPL, KXIP Vs CSK: धोनी मैच के बीच ले रहे थे मसाज, युवराज ने ऐेसे की उनके साथ मस्ती!

मैच के 15वें ओवर के बाद धोनी चोट से काफी परेशान नजर आ रहे थे और ऐसे में उन्हें मसाज देने टीम के फीजियो आए।

By विनीत कुमार | Updated: April 16, 2018 15:14 IST

Open in App

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: आईपीएल-2018 के 12वें मैच में रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को किग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 4 रनों से हार सामना करना पड़ा। खास बात ये रही कि महेंद्र सिंह धोनी इस दौरान क्रीज पर थे लेकिन इसके बावजूद टीम जीत के लिए जरूरी 198 रन नहीं बना सकी। हालांकि, इसके बावजूद धोनी की पारी की खूब सराहना हुई। 

धोनी ने टी20 मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 44 गेंदों में 79 रन बनाए। अपनी पारी में धोनी ने 5 छक्के और 6 चौके लगाए। धोनी इस पूरे मैच में अपनी पीठ में चोट के कारण परेशान नजर आए और उन्हें रन के लिए दौड़ने में भी परेशानी हो रही थी। (और पढ़ें- IPL 2018: पंजाब के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए नहीं खेले रैना, फिर भी बना दिया ये अनोखा रिकॉर्ड)

युवराज और धोनी की मस्ती

मैच के 15वें ओवर के बाद धोनी चोट से काफी परेशान नजर आ रहे थे और ऐसे में उन्हें मसाज देने टीम के फीजियो आए। धोनी जमीन पर लेटे हुए थे और टीम के फीजियो उनकी पीठ पर मसाज दे रहे थे तभी युवराज सिंह आए और धोनी के सिर को दबा कर चले गए। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि धोनी लगातार युवराज से कुछ कह रहे थे और इसी के जवाब में युवराज उनके पास आए। देखिए ये वीडियो...

ये वीडियो इसलिए दिलचस्प है कि अक्सर दोनों खिलाड़ियों को लेकर कई तरह की बातें होती रही हैं। युवराज के पिता योगराज सिंह ने भी धोनी पर अपने बेटे के टीम इंडिया में करियर को खत्म करने आरोप लगाया था। वैसे, दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने कभी इन आरोपों पर कुछ नहीं कहा। बहरहाल, युवराज और धोनी के बीच इस मस्ती पर ट्विटर पर भी खूब रिएक्शन आए। एक यूजर ने लिखा, 'ये बेस्ट फ्रेंड्स हैं..ना भाई हैं। कुछ नहीं बदला। वो तब भी एक दूसरे के लिए, आज भी हैं।'

आईपीएल-11 में युवराज किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे हैं और उनकी कोशिश अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी की है। (और पढ़ें- IPL, KKR Vs DD: गंभीर और कार्तिक भिड़ेंगे अपनी पुरानी टीम से, ईडन गार्डन्स में मुकाबला)

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)एमएस धोनीयुवराज सिंहचेन्नई सुपर किंग्सकिंग्स XI पंजाब

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या