पिता बना साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहा टीम इंडिया का यह खिलाड़ी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म

अजिंक्य रहाणे ने साल 2014 में अपने बचपन की दोस्त राधिका से शादी की थी।

By सुमित राय | Published: October 5, 2019 11:36 AM2019-10-05T11:36:16+5:302019-10-05T11:36:16+5:30

Indian Test Vice captain Ajinkya Rahane becomes father, wife Radhika gives birth to a baby girl | पिता बना साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहा टीम इंडिया का यह खिलाड़ी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म

अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका ने बेटी को जन्म दिया है।

googleNewsNext
Highlightsभारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पिता बन गए हैं।रहाणे की पत्नी राधिका ने बेटी को जन्म दिया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में टेस्ट मैच खेल रहे भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पिता बन गए हैं। रहाणे की पत्नी राधिका ने बेटी को जन्म दिया है। इस बाद का खुलासा टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर रहाणे को बधाई देते हुए किया।

हाल ही में रहाणे ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर पत्नी राधिका के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। रहाणे ने पत्नी राधिका के 'गोद भराई रस्म' की तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह मराठी वेशभूषा में नजर आ रही थीं।

हरभजन ने रहाणे को बधाई देते हुए लिखा, 'नए डैडी @ajinkyarahane88 को बधाई। उम्मीद है मम्मी और लिटिल प्रिंसेस सही सलामत हो। अज्जू (रहाणे) के जीवन का मजेदार हिस्सा अब शुरू होता है। #फादरहूड।'

बता दें कि अजिंक्य रहाणे ने साल 2014 में अपने बचपन की दोस्त राधिका से शादी की थी। दोनों पहली बार स्कूल में मिले थे और फिर घरवालों की सहमति से शादी कर ली थी।

Open in app