IPL 2020, MI Full Squad & Schedule: मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी, जानिए कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले

मुंबई इंडियंस ने सर्वाधिक 4 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। रोहित शर्मा एंड कंपनी इस बार भी इतिहास रचने उतरेगी...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 13, 2020 6:12 AM

Open in App
ठळक मुद्दे19 सितंबर से आईपीएल-13 की शुरुआत।4 बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस।मुंबई इंडियंस की मजबूती है बल्लेबाजी।

Indian Premier League 2020, Mumbai Indians Full Squad & Schedule: मुंबई इंडियंस के नाम आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है। इस टीम ने सीजन-13 में अपने सफर की शुरुआत गत उप विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करनी है। इस सत्र की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है।

बल्लेबाजी मुंबई इंडियंस की मजबूती

मुंबई की टीम बल्लेबाजों के दम पर काफी मजबूत आ रही है। कप्तान रोहित शर्मा के अलावा क्रिस लिन और शेरफेन रदरफोर्ड, कीरोन पोलार्ड किसी भी पल मैच का रुख पलट सकते हैं। ऑलराउंडर में हार्दिक पंड्या, जबकि जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मिशेल और नाइल टीम को परफेक्ट बनाते हैं।

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है।

स्पिन विभाग सबसे कमजोर

मुंबई इंडियंस के पास राहुल चाहर, प्रिंस बलवंत राय सिंह, दिग्विजय देशमुख जैसे युवा खिलाड़ी हैं। वहीं राहुल चाहर और क्रुणाल पंड्या के अलावा इस फ्रेंचाइजी के पास कोई भी स्पिनर नहीं है।

Mumbai Indians Full Schedule:

19 सितंबर: मुंबई इंडियंस VS चेन्नई सुपर किंग्स, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

23 सितंबर: कोलकाता नाइट राइडर्स VS मुंबई इंडियंस, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से) 

28 सितंबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS मुंबई इंडियंस, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से) 

1 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS मुंबई इंडियंस, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

4 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस VS सनराइजर्स हैदराबाद (दोपहर साढ़े 3 बजे से) 

6 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस VS राजस्थान रॉयल्स, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से) 

11 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस VS दिल्ली कैपिटल्स (शाम साढ़े 7 बजे से)

16 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस VS कोलकाता नाइट राइडर्स, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

18 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस VS किंग्स इलेवन पंजाब, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

23 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स VS मुंबई इंडियंस, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

25 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस VS राजस्थान रॉयल्स (शाम साढ़े 7 बजे से) 

28 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS मुंबई इंडियंस, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

31 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स VS मुंबई इंडियंस, दुबई (दोपहर साढ़े 3 बजे से)

3 नवंबर: मुंबई इंडियंस VS सनराइजर्स हैदराबाद, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

Mumbai Indians Full Squad:

रोहित शर्मा (कप्तान), शेफरेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, मोहसिन खान, प्रिंस बलवंत राय सिंह, ट्रेट बोल्ट, मिशेल मैक्लेनाघन, राहुल चाहर, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, अनुकूल रॉय, नाथन कुल्टर नाइल, इशान किशन, क्विंटन डिकॉक, आदित्य तारे, जेम्स पैटिंसन।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2020मुंबई इंडियंसहार्दिक पंड्याक्रुणाल पंड्या

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या