इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण का उद्घाटन 6 अप्रैल को मुंबई में किया जाएगा। इस साल के आईपीएल का पहला मुकाबला सात अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और दो बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। 51 दिनों तक चलने वाले आईपीएल का आयोजन 7 अप्रैल से 27 मई तक 9 शहरों में किया जाएगा।
स्पॉट फिक्सिंग के कारण दो साल का प्रतिबंध झेलकर वापसी कर रही राजस्थन रॉयल्स और सुपर किंग्स टीमों के मैच क्रमश: एमए चिदम्बरम स्टेडियम (चेन्नई) और सवाई मानसिंह स्टेडियम (जयपुर) में खेले जाएंगे। किंग्स इलेवन पंजाब अपने तीन मैच घरेलू मैदान इंदौर और चार मैच घरेलू मैदान मोहाली में खेलेगा। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के लिए वानखेड़े स्टेडियम, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए फिरोज शाह कोटला मैदान, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ईडन गार्डन्स स्टेडियम और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होम ग्राउंड होगा।
मैचों के समय में नहीं होगा बदलाव
आगामी लीग में 12 मैच ऐसे हैं, जो चार बजे शाम से खेले जाएंगे जबकि 48 मैच आठ बजे से खेले जाएंगे। हालांकि लीग के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने कुछ दिनों पहले कहा था कि इस साल रात आठ बजे की बजाय सात बजे से मैच खेले जाएंगे और पहले जो मैच चार बजे से हुआ करते थे, वे 5.30 बजे से होंगे। स्टार पहली बार लीग का प्रसारण करेगा। इससे पहले लीग का प्रसारण अधिकार सोनी नेटवर्क्स के पास था।
यहां देखें आईपीएल 2018 का पूरा शेड्यूल
दिन और तारीख | मैच | स्टेडियम | समय |
7 अप्रैल 2018, शनिवार | मुंबई इंडियंस Vs चेन्नई सुपर किंग्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | शाम 8 बजे |
8 अप्रैल 2018, रविवार | दिल्ली डेयरडेविल्स Vs किंग्स इलेवन पंजाब | फिरोज शाह कोटला मैदान, दिल्ली | शाम 4 बजे |
8 अप्रैल 2018, रविवार | कोलकाता नाइट राइडर्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता | शाम 8 बजे |
9 अप्रैल 2018, सोमवार | सनराइजर्स हैदराबाद Vs राजस्थान रॉयल्स | राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद | शाम 8 बजे |
10 अप्रैल 2018 मंगलवार | चेन्नई सुपर किंग्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | शाम 8 बजे |
11 अप्रैल 2018, बुधवार | राजस्थान रॉयल्स Vs दिल्ली डेयरडेविल्स | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर | शाम 8 बजे |
12 अप्रैल 2018, गुरुवार | सनराइजर्स हैदराबाद Vs मुंबई इंडियंस | राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद | शाम 8 बजे |
13 अप्रैल 2018, शुक्रवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs किंग्स इलेवन पंजाब | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | शाम 8 बजे |
14 अप्रैल 2018, शनिवार | मुंबई इंडियंस Vs दिल्ली डेयरडेविल्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | शाम 4 बजे |
14 अप्रैल 2018, शनिवार | कोलकाता नाइट राइडर्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद | ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता | शाम 8 बजे |
15 अप्रैल 2018, रविवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs राजस्थान रॉयल्स | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | शाम 4 बजे |
15 अप्रैल 2018, रविवार | किंग्स इलेवन पंजाब Vs चेन्नई सुपर किंग्स | होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर | शाम 8 बजे |
16 अप्रैल 2018, सोमवार | कोलकाता नाइट राइडर्स Vs दिल्ली डेयरडेविल्स | ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता | शाम 8 बजे |
17 अप्रैल 2018, मंगलवार | मुंबई इंडियंस Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | शाम 8 बजे |
18 अप्रैल 2018, बुधवार | राजस्थान रॉयल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर | शाम 8 बजे |
19 अप्रैल 2018, गुरुवार | किंग्स इलेवन पंजाब Vs सनराइजर्स हैदराबाद | होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर | शाम 8 बजे |
20 अप्रैल 2018, शुक्रवार | चेन्नई सुपर किंग्स Vs राजस्थान रॉयल्स | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | शाम 8 बजे |
21 अप्रैल 2018, शनिवार | कोलकाता नाइट राइडर्स Vs किंग्स इलेवन पंजाब | ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता | शाम 4 बजे |
21 अप्रैल 2018, शनिवार | दिल्ली डेयरडेविल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | फिरोज शाह कोटला मैदान, दिल्ली | शाम 8 बजे |
22 अप्रैल 2018, रविवार | सनराइजर्स हैदराबाद Vs चेन्नई सुपर किंग्स | राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद | शाम 4 बजे |
22 अप्रैल 2018, रविवार | राजस्थान रॉयल्स Vs मुंबई इंडियंस | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर | शाम 8 बजे |
23 अप्रैल 2018, सोमवार | किंग्स इलेवन पंजाब Vs दिल्ली डेयरडेविल्स | होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर | शाम 8 बजे |
24 अप्रैल 2018, मंगलवार | मुंबई इंडियंस Vs सनराइजर्स हैदराबाद | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | शाम 8 बजे |
25 अप्रैल 2018, बुधवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs चेन्नई सुपर किंग्स | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | शाम 8 बजे |
26 अप्रैल 2018, गुरुवार | सनराइजर्स हैदराबाद Vs किंग्स इलेवन पंजाब | राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद | शाम 8 बजे |
27 अप्रैल 2018, शुक्रवार | दिल्ली डेयरडेविल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स | फिरोज शाह कोटला मैदान, दिल्ली | शाम 8 बजे |
28 अप्रैल 2018, शनिवार | चेन्नई सुपर किंग्स Vs मुंबई इंडियंस | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | शाम 8 बजे |
29 अप्रैल 2018, रविवार | राजस्थान रॉयल्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर | शाम 4 बजे |
29 अप्रैल 2018, रविवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs कोलकाता नाइट राइडर्स | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | शाम 8 बजे |
30 अप्रैल 2018, सोमवार | चेन्नई सुपर किंग्स Vs दिल्ली डेयरडेविल्स | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | शाम 8 बजे |
1 मई 2018, मंगलवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs मुंबई इंडियंस | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | शाम 8 बजे |
2 मई 2018, बुधवार | दिल्ली डेयरडेविल्स Vs राजस्थान रॉयल्स | फिरोज शाह कोटला मैदान, दिल्ली | शाम 8 बजे |
3 मई 2018, गुरुवार | कोलकाता नाइट राइडर्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स | ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता | शाम 8 बजे |
4 मई 2018 शुक्रवार | किंग्स इलेवन पंजाब Vs मुंबई इंडियंस | आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली | शाम 8 बजे |
5 मई 2018, शनिवार | चेन्नई सुपर किंग्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | शाम 4 बजे |
5 मई 2018, शनिवार | सनराइजर्स हैदराबाद Vs दिल्ली डेयरडेविल्स | राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद | शाम 8 बजे |
6 मई 2018, रविवार | मुंबई इंडियंस Vs कोलकाता नाइट राइडर्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | शाम 4 बजे |
6 मई 2018, रविवार | किंग्स इलेवन पंजाब Vs राजस्थान रॉयल्स | आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली | शाम 8 बजे |
7 मई 2018, सोमवार | सनराइजर्स हैदराबाद Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद | शाम 8 बजे |
8 मई 2018, मंगलवार | किंग्स इलेवन पंजाब Vs राजस्थान रॉयल्स | आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली | शाम 8 बजे |
9 मई 2018, बुधवार | कोलकाता नाइट राइडर्स Vs मुंबई इंडियंस | ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता | शाम 8 बजे |
10 मई 2018, गुरुवार | दिल्ली डेयरडेविल्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद | फिरोज शाह कोटला मैदान, दिल्ली | शाम 8 बजे |
11 मई 2018, शुक्रवार | राजस्थान रॉयल्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर | शाम 8 बजे |
12 मई 2018, शनिवार | किंग्स इलेवन पंजाब Vs कोलकाता नाइट राइडर्स | आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली | शाम 4 बजे |
12 मई 2018, शनिवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs दिल्ली डेयरडेविल्स | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | शाम 8 बजे |
13 मई 2018, रविवार | चेन्नई सुपर किंग्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | शाम 4 बजे |
13 मई 2018, रविवार | मुंबई इंडियंस Vs राजस्थान रॉयल्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | शाम 8 बजे |
14 मई 2018, सोमवार | किंग्स इलेवन पंजाब Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली | शाम 8 बजे |
15 मई 2018, मंगलवार | कोलकाता नाइट राइडर्स Vs राजस्थान रॉयल्स | ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता | शाम 8 बजे |
16 मई 2018, बुधवार | मुंबई इंडियंस Vs किंग्स इलेवन पंजाब | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | शाम 8 बजे |
17 मई 2018, गुरुवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs सनराइजर्स हैदराबाद | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | शाम 8 बजे |
18 मई 2018, शुक्रवार | दिल्ली डेयरडेविल्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स | फिरोज शाह कोटला मैदान, दिल्ली | शाम 8 बजे |
19 मई 2018, शनिवार | राजस्थान रॉयल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर | शाम 4 बजे |
19 मई 2018, शनिवार | सनराइजर्स हैदराबाद Vs कोलकाता नाइट राइडर्स | राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद | शाम 8 बजे |
20 मई 2018, रविवार | दिल्ली डेयरडेविल्स Vs मुंबई इंडियंस | फिरोज शाह कोटला मैदान, दिल्ली | शाम 4 बजे |
20 मई 2018, रविवार | चेन्नई सुपर किंग्स Vs किंग्स इलेवन पंजाब | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | शाम 8 बजे |
22 मई 2018, मंगलवार | क्वालिफायर 1 | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | शाम 8 बजे |
23 मई 2018 बुधवार | एलिमिनेटर | ग्राउंड अभी तय नहीं | शाम 8 बजे |
25 मई 2018, शुक्रवार | क्वालिफायर 2 | ग्राउंड अभी तय नहीं | शाम 8 बजे |
27 मई 2018, रविवार | फाइनल | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | शाम 8 बजे |
ये रहे हैं आईपीएल के विनर्स
अब तक खेले गए आईपीएल के 10 सीजन में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी अपने नाम की है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 3 बार खिताब अपने नाम किया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दो बार और कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर की कप्तानी में दो बार खिताब जीता है। राजस्थान रॉयल्स की टीम साल 2008 में खेले गए पहले सीजन के आईपीएल में चैम्पियन बनी थी, वहीं डेक्कन चार्जर्स ने 2009 में और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने यह ट्रॉफी अपने नाम की।