ये नया इतिहास रचने से सिर्फ 102 रन दूर हैं एमएस धोनी

भारत और श्रीलंका के बीच विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे वनडे में सबकी निगाहें टिकी होंगी एमएस धोनी पर, जानिए वजह

By अभिषेक पाण्डेय | Published: December 17, 2017 10:32 AM

Open in App

भारत और श्रीलंका की टीमें रविवार को विशाखापट्टनम में तीसरे और निर्णायक वनडे में आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें इस सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं और तीसरा वनडे जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेंगी। रोहित शर्मा के पास बतौर कप्तान पहली बार वनडे सीरीज जीतने का मौका होगा। लेकिन सबकी नजरें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज एमएस धोनी पर टिकी रहेंगी जो एख बड़े रिकॉर्ड से महज 102 रन दूर हैं। विशाखापट्टनम का मैदान धोनी के लिए काफी लकी रहा है और 12 साल पहले इसी मैदान पर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ आतिशी शतक ठोकते हुए पहली बार दुनिया को अपनी प्रतिभा का अहसास कराया था।

10 हजार वनडे रन से महज 102 रन दूर हैं धोनीएमएस धोनी 10 हजार वनडे रन बनाने से महज 102 रन दूर हैं। धोनी अब तक 311 वनडे में 9898 रन बना चुके हैं, जिनमें 10 शतक और 67 अर्धशतक शामिल हैं। धोनी 10 हजार रन पूरे करने वाले कुमार संगकारा के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। साथ ही वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले सचिन, गांगुली और द्रविड़ के बाद भारत के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

विशाखापट्टनम का मैदान रहा है भारत के लिए लकीविशाखापट्टनम का मैदान भारत के लिए काफी लकी रहा है। यहां अब तक खेले गए 6 वनडे मैचों में भारत ने 5 में जीत हासिल की और सिर्फ 1 मैच हारा है। धोनी ने इस मैदान पर 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 123 गेंदों में 148 रन की जोरदार पारी खेली थी। 

2005 से घर में वनडे सीरीज नहीं हारा है भारतभारतीय टीम अक्टूबर 2015 के बाद से अपने घर में कोई भी वनडे सीरीज नहीं हारी है। वहीं श्रीलंका की टीम आज तक कभी भी भारत में कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीती है।

शिखर धवन के पास भी होगा इतिहास बनाने का मौकाशिखर धवन को वनडे में अपने 4000 रन पूरे करने के लिए 62 रन की जरूरत है। तो वहीं रहाणे को अपने 3000 वनडे रन पूरे करने के लिए 178 रन की और जरूरत है।

टॅग्स :एमएस धोनीभारत vs श्रीलंकावनडे क्रिकेटवनडेODI

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या