Ind Vs SA: डरबन में पहला वनडे, धोनी बना सकते हैं ये दो बड़े रिकॉर्ड!

पिछले ही साल सितंबर में धोनी 100 स्टंप करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने थे।

By विनीत कुमार | Published: January 31, 2018 05:35 PM2018-01-31T17:35:00+5:302018-01-31T18:32:38+5:30

india vs south africa ms dhoni on verge of 10 thousand odi runs and 300 catch record | Ind Vs SA: डरबन में पहला वनडे, धोनी बना सकते हैं ये दो बड़े रिकॉर्ड!

एमएस धोनी

googleNewsNext

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच डरबन में 1 फरवरी को खेला जाना है। आखिरी टेस्ट में जीत ने भारतीय टीम का हौसला जरूर बरकरार रखा है लेकिन साथ ही सीरीज में हार और पुराने रिकॉर्ड्स से उबरने की चुनौती भी टीम इंडिया के सामने होंगी। डरबन में पहले वनडे के साथ महेंद्र सिंह धोनी भी एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे।

धोनी जब 6 मैचों की वनडे सीरीज के लिए उतरेंगे तो उनके सामने दो बड़ी उपलब्धि हासिल करने का भी मौका होगा।

धोनी बनेंगे 10 हजारी!

धोनी अब तक 312 वनडे में 9898 रन बना चुके हैं। ऐसे में वह दस हजार वनडे रन से महज 102 रन दूर हैं। धोनी अगर यह 102 रन बनाते हैं तो वनडे में 10 हजार रन पूरा करने वाले दुनिया के 12वें और भारत के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। 

धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर (18426), सौरभ गांगुली (11363) और राहुल द्रविड़ (10889) भारत की ओर से यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। साथ ही ऐसा करने वाले वह दुनिया के 12वें बल्लेबाज बन जाएंगे।

विकेट के पीछे 400 शिकार

धोनी के पास इस सीरीज में 300 कैच पकड़ने के साथ-साथ विकेट के पीछे 400 शिकार पूरा करने का भी मौका होगा। धोनी ने अब तक 312 मैचों में 293 कैच पकड़े हैं और 105 स्टंप कर चुके हैं।

धोनी अगर 300 कैच लेने का रिकॉर्ड कायम करते हैं तो ऐसा करने वाले वह चौथे विकेटकीपर होंगे। वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक कैच लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट (417) सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के मार्क वाउचर (402) और फिर तीसरे स्थान पर श्रीलंका के कुमार संगाकारा(383) हैं। बताते चलें कि पिछले ही साल सितंबर में धोनी 100 स्टंप करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने थे।

Open in app