INDvSA: दूसरे टी20 में मनीष पाण्डेय पर भड़क उठे कूल धोनी, गाली देने का वीडियो हुआ वायरल!

सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हरा दिया

By अभिषेक पाण्डेय | Published: February 22, 2018 9:36 AM

Open in App

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में बुधवार को खेले गए दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। भारत ने इस मैच में मनीष पाण्डेय (79) और धोनी (52) के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन बनाए। 

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने क्लासेन (69) और डुमिनी (64) के अर्धशतकों की बदौलत जीत का लक्ष्य 18.4 ओवरों में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत ने अपने 4 विकेट एक समय 90 रन पर ही गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद धोनी और मनीष ने पांचवें विकेट के लिए 9.2 ओवरों में 98 रन जोड़ते हुए भारत का स्कोर 188 रन तक पहुंचा दिया। 

धोनी ने दी मनीष पाण्डेय को गाली!

भारतीय पारी के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब आमतौर पर शांत रहने वाले धोनी अपने साथी खिलाड़ी मनीष पाण्डेय पर भड़क गए और सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में वह मनीष पाण्डेय को अपशब्द कहते सुने जा रहे थे। धोनी ने मनीष को रन भागने के दौरान उन पर ध्यान देने के लिए फटकार लगाई। 

ये घटना भारतीय पारी के आखिरी ओवर में हुई, उस समय भारतीय टीम का स्कोर 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन था। धोनी पाण्डेय को उन पर ध्यान देने और तेजी से रन लेने के लिए तैयार रहने के लिए कह रहे थे लेकिन पाण्डेय का ध्यान उनकी तरफ नहीं था। इसके बाद धोनी भड़क उठे और चिल्लाते हुए कहा, '....उधर क्या देख रहा है, इधर देख ले।' संयोग से इसकी अगली ही गेंद पर धोनी ने छक्का जड़ा दिया और इसके बाद पूर ओवर में स्ट्राइक अपने पास ही रखी। धोनी ने पारी के इस आखिरी ओवर में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन ठोक डाले।

देखें वीडियो

धोनी ने इस मैच में टी20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी हाफ सेंचुरी लगाई। धोनी ने 28 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। वहीं मनीष पाण्डेय ने 48 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 79 रन की शानदार नाबाद पारी खेली।

टॅग्स :एमएस धोनीमनीष पाण्डेभारत Vs दक्षिण अफ्रीका

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या