Ind vs SA: पुजारा ने 54 गेंदों में बनाया पहला रन, Social Media फैंस ने ऐसे लिए मजे

पुजारा कुछ ज्यादा ही संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे और इस चक्कर में उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

By सुमित राय | Published: January 24, 2018 06:02 PM2018-01-24T18:02:39+5:302018-01-24T18:03:50+5:30

India vs South Africa: Cheteshwar Pujara Sets Unwanted Record in Johannesburg Test | Ind vs SA: पुजारा ने 54 गेंदों में बनाया पहला रन, Social Media फैंस ने ऐसे लिए मजे

Ind vs SA: पुजारा ने 54 गेंदों में बनाया पहला रन, Social Media फैंस ने ऐसे लिए मजे

googleNewsNext

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। भारत के शुरुआती दो विकेट 13 रन पर ही गिर गए थे। शुरुआती झटको से उबारने के लिए क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने संभल कर बल्लेबाजी की।

टीम को संकट से उबारने के लिए पुजारा कुछ ज्यादा ही संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे और इस चक्कर में उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पुजारा ने पहला रन बनाने के लिए 54 गेंद खेले। पुजारा के इस अनचाहा रिकॉर्ड बनाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने पुजारा का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।




हालांकि पुजारा ने खाता खोलने के लिए 54 गेंद खेले, लेकिन उनके उपर भी कई बल्लेबाज हैं। खाता खोलने के लिए सबसे ज्यादा गेंद खेलने का भारतीय रिकॉर्ड राजेश चौहान के नाम है, जिन्होंने साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ 57 गेंद खेली थी।



अगर सबसे ज्यादा गेंद खेलकर खाता खोलने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात करें तो ये इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉन मरे के नाम है। मरे ने  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 1963 में खेले गए टेस्ट मैच में 80 गेंद खेलकर अपना खाता खोला था।






बता दें कि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीकी के खिलाफ खेले गए पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पहला टेस्ट मैच केपटाउन में हुआ था, जिसमें भारत को 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरा टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला गया, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 135 रनों से मात दी थी। दोनों टेस्ट हारने के साथ ही भारत सीरीज गंवा चुका है और अफ्रीका 2-0 से आगे है।

Open in app