Ind Vs SA 3rd ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों से हराया, कोहली की 160* रनों की पारी के बाद चहल-कुलदीप ने लिए 4-4 विकेट

टीम इंडिया जहां आत्मविश्वास से भरी हुई है वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है।

By सुमित राय | Published: February 7, 2018 02:50 PM2018-02-07T14:50:32+5:302018-02-07T23:43:36+5:30

india vs south africa 3rd odi live cricket score live updates cape town newlands | Ind Vs SA 3rd ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों से हराया, कोहली की 160* रनों की पारी के बाद चहल-कुलदीप ने लिए 4-4 विकेट

india vs south africa 3rd odi live cricket score live updates

googleNewsNext

डरबन और फिर सेंचुरियन में जीत हासिल कर छह मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा मुकाबला खेल रही है। दो मैचों में जीत के बाद टीम इंडिया जहां आत्मविश्वास से भरी हुई है वहीं, चोट से जूझ रही दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है।

चोटों के कारण दक्षिण अफ्रीका का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से बिखर चुका है। सीरीज शुरू होने से ठीक पहले एबी डिविलियर्स चोटिल होकर तीन मैचों के लिए बाहर हुए। इसके बाद बीच सीरीज से कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक भी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं।

Ind Vs SA Live Score अपडेट

- भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को नाबाद 160 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

- भारतीय टीम ने 6 वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से बढ़त बना ली है।

- मैच में भारत की ओर से कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने 4-4 विकेट लिए।

- 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका का दसवां विकेट लुंगी एंडिगी के रूप में गिरा। लुंगी को कुलदीप यादव ने आउट किया और भारत ने मैच 124 रन से जीत दर्ज की।

- 38.4 ओवरः इमरान ताहिर आउट।

- 37.3 ओवरः फेहलुकवायो आउट।

- 36.1 ओवरः खाया जोंडो आउट।

-35.2 ओवर : क्रिस मॉरिस आउट।

- 33 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 133 रन, खाया जोंडो (11) और क्रिस मॉरिस (3) क्रीज पर मौजूद।

- मिलर के आउट होने के बाद क्रिस मॉरिस क्रीज पर आए।

- 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने डेविड मिलर को धोनी के हाथों कैचआउट कर भारत को दिलाई पांचवी सफलता। मिलर 42 गेंदों में 1 चौका लगाकर बनाए 25 रन।

- 29 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 118/4, डेविड मिलर (21) और खाया जोंडो (6)  क्रीज पर मौजूद।

- 22 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 96 रन। डेविड मिलर (4) और खाया जोंडो (1)  क्रीज पर।

- 22वें ओवर की पांचवी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने जेपी डुमिनी को किया lbw। डुमिनी ने 67 गेंदों में 4 चौके की मदद से खेली 51 रनों की पारी।

- 20 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 90 रन। जेपी डुमिनी (49) और डेविड मिलर (1) क्रीज पर।

- हेइनरिक के आउट होने के बाद डेविड मिलर क्रीज पर आए।

- 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने हेइनरिक क्लासेन को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को दिलाई तीसरी सफलता। हेइनरिक 12 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर हुए आउट।

- 16.2 ओवर: धोनी से एडेन मार्करम (32) को किया स्टंप, कुलदीप यादव की गेंद पर मिली सफलता।

- 1.1 ओवर: जसप्रीत बुमराह ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता, हाशिम अमला (1) को किया आउट।

भारत की पारी :

- साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 304 रनों का लक्ष्य।

- 50 ओवर में भारतीय टीम ने बनाए 303 रन। विराट कोहली ने बनाए नाबाद 160 रन। भुवनेश्वर कुमार 16 रन बनाकर नाबाद लौटे।


- 48 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 276 रन, विराट (140) और भुवनेश्वर कुमार (11) क्रीज पर मौजूद।

- 45 ओवर में भारत का स्कोर 256/6, विराट कोहली (130) और भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर।

- केदार के आउट होने के बाद भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर आए।

- 43वें ओवर की चौथी गेंद पर भारतीय टीम को छठा झटका। केदार जाधव सिर्फ 1 रन बनाकर आउट।

- 42 ओवर में भारत का स्कोर 230/5, विराट कोहली (112) और केदार जाधव (1) क्रीज पर।

- भारतीय टीम को लगा पांचवा झटका, महेंद्र सिंह धोनी 10 रन बनाकर आउट।

- भारत का स्कोर 41 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 227 रन।

- विराट कोहली ने अपना 34वां और दक्षिण अफ्रीका में दूसरा शतक पूरा किया।


- 34 ओवर में भारत का स्कोर 191/4, विराट कोहली (84) और धोनी (1) क्रीज पर।

- पंड्या के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए। वनडे मैचों में 10 हजार रन पूरा करने से 98 रन दूर हैं धोनी।

- 32.5 ओवर में भारत को स्कोर 188/4, हार्दिक पंड्या सिर्फ 14रन बनाकर आउट हुए।

- 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 170/3, कोहली (73) और हार्दिक पंड्या (5)  क्रीज पर।

- 27.4 ओवर में भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 160 रन। अजिंक्य रहाणे 13 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट।

- 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 150/2, कोहली (63) और रहाणे (6)  क्रीज पर।

- 24वें ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन 76 रन बनाकर आउट। धवन ने 63 गेंदों में लगाए 12 चौके।

- 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 132/1, धवन (74) और कोहली (53) क्रीज पर।

- विराट कोहली ने करियर का 46वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 64 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाई।

- 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 118/1, धवन (67) और कोहली (46) क्रीज पर।

- 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन ने 42 गेंदों में 9 चौकों की मदद से पूरा किया अर्धशतक। कप्तान कोहली (37) भी हाफ सेंचुरी के करीब पहुंचे। भारत का स्कोर 16.2 ओवर में 91/1


- 16 ओवर के बाद ड्रिंक। भारत को स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 87 रन

- 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 79/1, धवन (41) और कोहली (35) क्रीज पर।

- लय में नजर आ रहे है भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन।

- 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 67/1, धवन (32) और कोहली (32) क्रीज पर।

- 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 28/1, धवन (14) और कोहली (13) क्रीज पर

- विराट कोहली और शिखर धवन ने संभाली भारतीय पारी। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 18/1. धवन (13) और कोहली (5) क्रीज पर

- 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 4/1, धवन (4) और कोहली (0) क्रीज पर

- पहले ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट, क्रीज पर विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए पहुंचे।


- भारतीय पारी शुरू, शिखर धवन और रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने मैदान पर पहुंचे।

- साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं। दक्षिण अफ्रीका ने लुंग नगिड़ी और हेइनरिक क्लासेन को वनडे पदार्पण करने का मौका दिया है। वहीं मोर्ने मोर्केल को बाहर जाना पड़ा है। स्पिन गेंदबाज तवरेज शम्सी के स्थान पर आंदिले फेहुलकवायो को अंतिम एकादश में जगह मिली है।

- दक्षिण अफ्रीका के लिहाज से इस मैदान पर आंकड़े- मेजबान टीम को यहां खेले 33 मैचों में केवल पांच में हार का सामना करना पड़ा है।


टीम (संभावित)

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका: हाशिम अमला, एडेन मार्करम (कप्तान), जेपी डुमिनी, हेइनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, खाया जोंडो, क्रिस मॉरिस, कैगिसो रबाडा, लुंगी नगीदी, फेहलुकवायो , इमरान ताहिर।

Open in app