India vs South Africa, 2nd Test: अश्विन का कहर जारी, तेज गेंदबाज डेनिस लिली और चामिंडा वास को पीछे छोड़ा

टेस्ट क्रिकेट में डीन एल्गर को आउट करते ही अश्विन तेज गेंदबाज डेनिस लिली और चामिंडा वास से आगे निकल गए हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 13, 2019 1:38 PM

Open in App
ठळक मुद्देडीन एल्गर को सर्वाधिक बार आउट करने वाले खिलाड़ी बने अश्विनरविचंद्रन अश्विन दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ 50 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी करने वाले भारत के शीर्ष स्पिनर आर अश्विन लगातार कहर ढा रहे है। जुलाई 2017 से भारत के लिये सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेल रहे अश्विन ने छह से 10 दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड टेस्ट खेला था । उसके बाद से वह 11 में से एक भी टेस्ट के लिये भारतीय टीम में नहीं रहे। 

वापसी के बाद से ही अश्विन लगातार विकेट चटका रहे हैं। पहले टेस्ट में 8 विकेट लेने वाले अश्विन दूसरे टेस्ट में खबर लिखे जाने तक 6 विकेट ले चुके हैं। इसी के साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज डेनिल लिली को पीछे छोड़ दिया है।

डेनिस लिली ने 70 टेस्ट मैचों में 355 विकेट लिए थे जबकि श्रीलंकाई तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने ये कारनाम 111 टेस्ट मैचों में किया था। अश्विन सिर्फ 67वें टेस्ट में ही इन दोनों से ज्यादा विकेट लेकर आगे निकल गए हैं। उन्होंने अब तक 27 बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट और सात बार एक मैच में 10 या उससे विकेट लिए हैं।

डीन एल्गर को सर्वाधिक बार आउट करने वाले खिलाड़ी

6 बार- आर अश्विन5 बार-दिलरुवान परेरा, नाथन लायन, मोईन अली

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 विकेट झटकने वाले चौथे भारतीय

रविचंद्रन अश्विन दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ 50 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक विकेट झटकने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले (84) के नाम है। उनके अलावा जवागल श्रीनाथ ने 64 और हरभजन सिंह ने 60 विकेट इस टीम के खिलाफ झटके हैं।

मुरलीधरन के रिकार्ड की बराबरी की

दक्षिण अफ्रीका के पहले टेस्ट मैच में अश्विन ने 66वें टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट हासिल करने के श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के रिकार्ड की बराबरी की थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 27वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाने वाले अश्विन ने पांचवें दिन थ्यूनिस डि ब्रून को बोल्ड करके यह उपलब्धि हासिल की थी।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट

खिलाड़ी          मैच      विकेटअनिल कुंबले  132      619कपिलदेव      131      434हरभजन सिंह 103      417आर अश्विन     67*     356

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर्स

खिलाड़ी                  मैच       विकेटमुथैया मुरलीधरन      133      800शेन वार्न                  145      708अनिल कुंबले           132      619रंगना हेराथ              93        433हरभजन सिंह           103      417नाथन लायन            91       363डेनियल वेटोरी         113    362

टॅग्स :भारत Vs दक्षिण अफ्रीकारविचंद्रन अश्विन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या