Ind Vs SA: भारत ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, धवन की फिफ्टी

दक्षिण अफ्रीका को इस पूरे सीरीज में अपने नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस की कमी खलने वाली है।

By विनीत कुमार | Published: February 4, 2018 12:52 PM2018-02-04T12:52:54+5:302018-02-04T18:11:45+5:30

india vs South Africa 2nd ODI live cricket score live updates centurion | Ind Vs SA: भारत ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, धवन की फिफ्टी

भारत vs दक्षिण अफ्रीका

googleNewsNext

सेंचुरियन में रविवार को खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया। भारत को जीत के लिए 119 रनों का आसान लक्ष्य मिला था जिसे उसने 20.3 ओवरों में हासिल कर लिया। शिखर धवन ने नाबाद 51 और विराट कोहली ने नाबाद 46 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 100 गेंदों पर 93 रनों की साझेदारी हुई। 

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 119 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी टीम 32.2 ओवरों में केवल 118 रनों पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने कभी भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया। जेपी ड्यूमिनी (25) और ख्या जोंडो (25) ने सबसे अधिक रन बनाए। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने 5 और कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर को 1-1 सफलता मिली।

Ind Vs SA Live अपडेट

- 20. 3 ओवर: कोहली ने जीत के लिए जरूरी दो रन पूरे किए। भारत की 9 विकेट से जीत। वनडे सीरीज में भारत 2-0 से आगे।

- 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 117/2. लंच ब्रेक के कारण रुका मैच। भारत को जीत के लिए और दो रनों की जरूरत। विराट कोहली ने ब्रेक के लिए अंपायरों के सामने जताई नाराजगी।

- 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 93/1. कोहली 31 और धवन 42 रनों पर खेल रहे हैं।

- 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 73/1. कोहली 20 और शिखर धवन 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 55/1


- 8.4 ओवर: क्रिस मोरिस की गेंद पर कोहली ने दो रन लिए। भारत का स्कोर 50 के पार।

- 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 48/1. रबादा द्वारा डाले गए 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली ने फाइन-लेग पर लगाया छक्का। 8 ओवर के बाद कोहली 10 और धवन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

- 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 31/1

- 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 26/1. धवन और कोहली क्रीज पर

- 3.5 ओवर: कागिसो कबादा ने दिलाई दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता। रोहित शर्मा 17 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट। अब बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली आए हैं।

- 1.4 ओवर: कागिसो रबादा की विकेट के पीछे कैच आउट की अपील पर अंपायर ने रोहित शर्मा को आउट करार दिया। हालांकि, रिव्यू के बाद फैसला पलटा। गेंद और बल्ले के बीच कोई संपर्क नहीं। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 9/0. रोहित शर्मा- 7 रनों पर खेल रहे हैं। धवन को अभी अपना खाता खोलना है।

-  भारत की तेज शुरुआत, पहले ही ओवर में आए 8 रन। रोहित शर्मा ने मोर्ने मोर्कल की तीसरी गेंद पर जड़ा छक्का।


- भारत की बल्लेबाजी शुरू, रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर।

- 32.2 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 118 पर ऑलआउट। चहल ने लिया क्रिस मोरिस का विकेट। भारत के सामने 119 रनों का लक्ष्य।


- 31.5 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को 9वां झटका। जसप्रीत बुमराह ने लिया इमरान ताहिर का विकेट। बुमराह की गेंद पर ताहिर बिना खाता खोले बोल्ड हो गए। अब क्रीज पर तबरेज शम्सी और क्रिस मोरिस की आखिरी जोड़ी।

- 30.3 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को 8वां झटका। युजवेंद्र चहल ने मोर्ने मोर्कल (1) को पगबाधा आउट किया। चहल की इस मैच में यह चौथी सफलता है।

- 30 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 117/7. मोर्ने मोर्कल और क्रिस मोरिस क्रीज पर।

- 29.3 ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 7वां झटका। कुलदीप ने कागिसो रबादा को भेजा पविलियन। अब तक युजवेंद्र चहल और कुलदीप 3-3 विकेट झटक चुके हैं।  

- 28.2 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका। चहल ने डुमिनी (25) को एलब्यूडब्ल्यू किया। डुमिनी ने 39 गेंदों की पारी में 2 चौके लगाए।


- 27 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका स्कोर- 104/5. डुमिनी 23 रन और क्रिस मोरिस 4 रन बनाकर क्रीज पर।

-26.3 ओवर: युजवेंद्र चहल को दूसरी सफलता, जोंडो का विकेट लिया। ख्या जोंडो 25 रन बनाकर आउट हुए। 45 गेंदों की पारी में जोंडो ने 2 चौके लगाए।

- 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 88/4. जोंडो 21 और डुमिनी-1 5 रन बनाकर क्रीज पर 

-17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 63/4. डुमिनी 1 और जोंडो 10 रन बनाकर क्रीज पर।

- 14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 53/4. डुमिनी और ख्या जोंडो क्रीज पर।

- 13.5 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका। कुलदीप यादव के लिए एक ही ओवर में यह दूसरी सफलता है। कुलदीप ने डेविड मिलर को बिना खाता खोले पविलियन भेजा। मिलर का कैच अजिंक्य रहाणे ने पकड़ा।

- 14वें ओवर की पहली गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका। कुलदीप यादव ने अपने पहले ओवर में कप्तान ऐडेन मार्कराम को भुवनेश्वर के हाथों कैच कराया।

- 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने लिया क्विंटन डि कॉक को आउट। डि कॉक ने 20 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका।

- 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 39/1. ऐडेन मार्करान और डि कॉक (16 नाबाद) क्रीज पर।

- 9.4 ओवर में दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर अमला विकेट के पीछे कैच आउट। अमला 32 गेंदों पर 23 रन बनाकर हुए आउट। अमला ने अपनी पारी में 4 चौके लगाए।


- 9 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 35/0. हाशिम अमला- 19 रन और डि कॉक 16 रनों पर खेल रहे हैं।

- 5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 10 रन। अमला 5 रन और डि कॉक भी 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 1 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 4/0

- दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरु, हाशिम अमला और क्विंटन डि कॉक क्रीज पर

- भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला


टीमें-  

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल। 

दक्षिण अफ्रीका : ऐडेन मार्कराम (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, ख्या जोंडो, जेपी ड्यूमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, कागिसो रबादा, मोर्ने मोर्केल, तबरेज शम्सी, इमरान ताहिर।

Open in app