100वें मैच में ऐसा करने वाले पहले इंडियन बने शिखर धवन, 8 बल्लेबाज कर चुके हैं ऐसा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

By सुमित राय | Published: February 10, 2018 08:33 PM2018-02-10T20:33:24+5:302018-02-10T20:54:47+5:30

India vs South Africa 2018, 4th ODI: Shikhar Dhawan first India player to score century in 100th ODI | 100वें मैच में ऐसा करने वाले पहले इंडियन बने शिखर धवन, 8 बल्लेबाज कर चुके हैं ऐसा

India vs South Africa 2018, 4th ODI: Shikhar Dhawan first India player to score century in 100th ODI

googleNewsNext

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहांसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। शिखर धवन यह रिकॉर्ड हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे में अपने करियर का 100वां वनडे खेलने उतरे शिखर धवन अपने पूरे रंग में नजर आए और 109 रनों की शानदार पारी खेली। इस मैच को और यादगार बनाते हुए शिखर धवन ने शतक जड़ दिया। धवन के करियर का यह 13वां शतक है।


हालांकि धवन ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज नहीं हैं। धवन से पहले यह कारनामा 8 बल्लेबाज कर चुके हैं। यह मुकाम हासिल करने वाले धवन नौवें बल्लेबाज हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रिनीज, न्यूजीलैंड के क्रिस केर्यन्स, पाकिस्तान के युसूफ योहाना, श्रीलंका के कुमार संगकारा, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक, वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के नाम शामिल हैं।

Open in app