IND Vs NZ: भारत ने मुंबई टेस्ट में 276 रनों पर दूसरी पारी की घोषित, न्यूजीलैंड को 540 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड के सामने भारत ने दूसरे टेस्ट में 540 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 276 रन बनाकर घोषित कर दी। आज के बाद खेल के अभी दो दिन और बाकी हैं।

By विनीत कुमार | Published: December 05, 2021 2:04 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड के सामने 540 रनों का लक्ष्य, भारत ने दूसरी पारी घोषित की।भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे, जवाब में कीवी टीम पहली पारी में केवल 62 रनों पर सिमट गई थी।

मुंबई: भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 540 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। न्यूजीलैंड को पहली पारी में केवल 62 रनों पर समेटने के बाद भारत ने रविवार को मैच के तीसरे दिन तेजी से रन बटोरे और 7 विकेट पर 276 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे।

दूसरे दिन तक भारत को थी 332 रनों की बढ़त

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 69 रन बना लिये थे। पहली पारी में शतक जमाने वाले मयंक अग्रवाल 38 और चेतेश्वर पुजारा 29 रन बनाकर खेल रहे थे और टीम इंडिया के पास दूसरे दिन तक 332 रन की विशाल बढ़त हो गई थी।

अक्षर पटेल ने लगाए चार छक्के

बहरहाल, तीसरे दिन भारत को पहला झटका मयंक अग्रवाल (62) के रूप में लगा। कुछ देर बाद चेतेश्वर पुजारा (47) भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली (36) और शुभमन गिल ने स्कोर को 197 तक पहुंचाया। गिल अपने अर्धशतक से चूके और 47 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में अक्षर पटेल ने कुछ तेज हाथ दिखाए और 26 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाकर लौटे। उन्होंने चार छक्के और तीन चौके जमाए।

दूसरी पारी में भी कीवी गेंदबाज ऐजाज पटेल रहे सबसे सफल

भारत की दूसरी पारी के दौरान न्यूजीलैंड की ओर से एक बार फिर ऐजाज पटेल सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 4 विकेट झटके। रचिन रविंद्र ने तीन सफलता हासिल की। पटेल ने इसी मैच की पहली पारी में भारत के 10 विकेट हासिल कर कीर्तिमान बनाया था। वे ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। 

पटेल ने अब इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है। लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर में यह कमाल किया था। उन्होंने 51.2 ओवर में 53 रन देकर दस विकेट लिए थे। वहीं कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में फरवरी 1999 में 26.3 ओवर में 74 रन देकर दस विकेट झटके थे। बताते चलें कि सीरीज का पहला मैच कानपुर में ड्रॉ रहा था।

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडटेस्ट क्रिकेटटीम इंडियाविराट कोहलीचेतेश्वर पुजाराअक्सर पटेलएजाज पटेलशुभमन गिल
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या