न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को भारत पर 51 रन की बढ़त हासिल कर ली। भारत को पहली पारी में 165 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 216 रन बनाए।
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने 89 और रॉस टेलर ने 44 रन बनाए, भारत के लिए इशांत शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि अश्विन और शमी ने एक-एक विकेट लिया। भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 165 रन बनाकर सिमट गई थी।
भारत के लिए रहाणे ने 46, जबकि मयंक अग्रवाल ने 34 रन बनाए, न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन और टिम साउदी ने 4-4 विकेट झटके।
LIVE
Get Latest Updates
11:52 AM
न्यूजीलैंड ने ली 51 रन की बढ़त
न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 216 रन बनाते हुए भारत पर 51 रन की बढ़त हासिल कर ली। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने 89 और रॉस टेलर ने 44 रन बनाए, भारत के लिए इशांत शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि अश्विन और शमी ने एक-एक विकेट लिया। भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 165 रन बनाकर सिमट गई थी।
11:50 AM
दूसरे दिन का खेल खत्म
न्यूजीलैंड ने बनाए 71.1 ओवर में 5 विकेट पर 216 रन, भारत से पहली पारी के आधार पर 51 रन आगे। बीजे वॉटलिंग 14 और कोलिन डि ग्रैंडहोम 4 रन बनाकर नाबाद।
11:32 AM
किवी टीम को पांचवां झटका
69.5 ओवर: अश्विन ने दिया 207 रन पर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका, हेनरी निकोल्स 17 रन बनाकर आउट, किवी टीम भारत से 42 रन आगे।
11:03 AM
केन विलियम्सन आउट
62.4 ओवर: शमी ने केन विलियम्सन को जडेजा के हाथों कराया कैच आउट, किवी कप्तान 153 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 89 रन बनाकर आउट, न्यूजीलैंड को 185 रन पर लगा चौथा झटका।
10:41 AM
न्यूजीलैंड 58 ओवर के बाद 173/3
केन विलियम्सन 79 और हेनरी निकोल्स 2 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने ली भारत पर 8 रन की बढ़त।
10:15 AM
इशांत शर्मा ने रॉस टेलर को किया आउट
53वें ओवर की पहली गेंद पर इशांत शर्मा ने रॉस टेलर को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। टेलर 71 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 52.1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 166/3
10:12 AM
न्यूजीलैंड ने हासिल की बढ़त
न्यूजीलैंड ने भारत की पहली पारी के स्कोर को पार किया और बढ़त हासिल की। 51.4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 166 रन। क्रीज पर केन विलियम्सन (74) और रॉस टेलर (44) मौजूद।
09:54 AM
न्यूजीलैंड के 150 रन पूरे
न्यूजीलैंड का स्कोर 152/2, केन विलियम्सन 67 और रॉस टेलर 37 रन पर नाबाद, किवी टीम अब भारत से महज 13 रन पीछे है। ये दोनों तीसरे विकेट के लिए अब तक 79 रन जोड़ चुके हैं। ये जोड़ी मैच को भारत की पकड़ से बहुत दूर ले जा सकती है!
09:41 AM
न्यूजीलैंड का स्कोर 137/2
केन विलियम्सन 61 और रॉस टेलर 28 पर नाबाद, किवी टीम अब भारत से महज 28 रन पीछे है। ये दोनों अब तक 64 रन जोड़ चुके हैं।
09:17 AM
टी तक न्यूजीलैंड ने बनाए 116/2
केन विलियम्सन 46 और रॉस टेलर 22 रन पर नाबाद, किवी टीम भारत से 49 रन पीछे
08:46 AM
न्यूजीलैंड का स्कोर 104/2
केन विलिम्यसन 44 और रॉस टेलर 18 पर नाबाद, किवी टीम अब भारत से 61 रन ही पीछे है।
08:34 AM
न्यूजीलैंड का स्कोर 96/2
केन विलियम्सन 37 और रॉस टेलर 17 रन बनाकर नाबाद, न्यूजीलैंड अब भारत से 69 रन पीछे।
08:24 AM
न्यूजीलैंड का स्कोर 85/2
केन विलियम्सन 32 और रॉस टेलर 11 रन पर नाबाद, किवी टीम अभी भारत से 80 रन पीछे है।
08:14 AM
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
इशांत शर्मा ने किया टॉम ब्लंडेल (30) को आउट, न्यूजीलैंड को 73 रन पर लगा दूसरा झटका।
08:02 AM
न्यूजीलैंड का स्कोर 70/1
केन विलियम्सन (29) और टॉम ब्लंडेल (30) धीरे-धीरे किवी पारी को मजबूत स्थिति में पहुंचा रहे हैं है, दूसरे विकेट के लिए अब तक 44 रन जोड़ चुके हैं, भारत से अब महज 95 रन पीछे
07:50 AM
न्यूजीलैंड का स्कोर 60/1, अभी भारत से 105 रन पीछे, टॉम ब्लंडेल 30 और विलियम्सन 22 रन बनाकर नाबाद हैं।
07:39 AM
न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे
20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 53/1, टॉम ब्लंडेल 28 और केन विलियम्सन 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ये दोनों दूसरे विकेट के लिए कर चुके हैं 27 रन की साझेदारी।
07:12 AM
न्यूजीलैंड का स्कोर 29/1
किवी टीम ने 14 ओवर में एक विकेट पर 29 रन बनाए हैं, टॉम ब्लंडेल 16 और केन विलियम्सन 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
06:56 AM
भारत को पहली सफलता
10.2 ओवर: इशांत ने टॉम लाथम (11) को किया आउट, न्यूजीलैंड को 26 रन पर लगा पहला झटका।
06:46 AM
लंच के बाद का खेल शुरू
इशांत के पहले ओवर में किवी टीम ने बनाए 5 रन, न्यूजीलैंड का स्कोर 22/2, टॉम लाथम और टॉम ब्लंडेल 11-11 रन बनाकर नाबाद।
06:04 AM
दूसरे दिन लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 17/0
न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन लंच तक बनाए 17/0, टॉम लाथम 11 और टॉम ब्लंडेल 6 रन पर नाबाद, भारत पहली पारी में हुआ है 165 रन पर ऑल आउट।
05:43 AM
न्यूजीलैंड ने 4 ओवर में बनाए 4 रन
बुमराह और इशांत ने दमदार गेंदबाजी से शुरुआती ओवरों में न्यूजीलैंड के ओपनरों से कई कड़े सवाल पूछे हैं। टॉम लाथम 4 और टॉम ब्लंडेल बिना खाता खोले खेल रहे हैं।
05:25 AM
न्यूजीलैंड की पारी शुरू
टॉम ब्लंडेल और टॉम लाथम ने की न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत, बुमराह के पहले ओवर में बने 3 रन।
05:14 AM
भारत 165 पर सिमटा
वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन टॉस हारकर पहले खेलते भारत पहली पारी में 165 रन पर सिमट गया। भारत के लिए रहाणे ने 46 और मयंक अग्रवाल ने 34 रन बनाए, न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन और टिम साउदी ने 4-4 विकेट झटके।
05:11 AM
भारत 165 पर ऑल आउट
टिम साउदी ने किया शमी (21) को आउट, टीम इंडिया पहली पारी में 68.1 ओवर में 165 रन पर सिमटी।
05:07 AM
भारत को नौवां झटका
काइल जैसीमन ने इशांत शर्मा (5) को आउट कर झटका अपना चौथा विकेट, भारत को 165 रन पर नौवां झटका।
04:54 AM
भारत के 150 रन पूरे
65 ओवर: टिम साउदी के इस ओवर में मोहम्मद शमी ने जड़े दो चौके, भारत का स्कोर 157/8, शमी 13 और इशांत 5 रन पर नाबाद।
04:39 AM
रहाणे आउट
62.3 ओवर: भारत को करारा झटका, टिम साउदी ने रहाणे को विकेट के पीछे वॉटलिंग के हाथों लपकवाया, रहाणे 46 पर आउट, भारत को 143 रन पर लगा आठवां झटका
04:28 AM
रहाणे का तन्हा संघर्ष जारी
60 ओवर: ट्रेंट बोल्ट के इस ओवर की पांचवीं गेंद पर रहाणे ने शानदार चौका जड़ा, वह अब 45 पर पहुंच गए हैं और भारत का स्कोर पहुंचाया 139/7
04:21 AM
भारत को दो लगातार झटके
58.3 ओवर: टिम साउदी के इस ओवर की दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत 19 रन बनाकर हुए रन आउट, अगली ही गेंद पर साउदी ने अश्विन को डक पर कर दिया बोल्ड, भारत 132/7 के स्कोर के साथ सिमटने के कगार पर। रहाणे दूसरे छोर पर 39 रन पर नाबाद।
04:06 AM
दूसरे दिन का खेल शुरू
ऋषभ पंत ने दूसरे दिन के पहले ही ओवर में एजाज पटेल की गेंद पर जड़ा छक्का, भारत का स्कोर 129/5, अजिंक्य रहाणे 38 और ऋषभ पंत 17 रन पर नाबाद।
03:59 AM
वेलिंगटन में दूसरे दिन मौसम फिलहाल साफ है और हवाएं चल रही हैं
03:57 AM
दूसरे दिन फेंके जाएंगे अतिरिक्त ओवर
पहले दिन बारिश की वजह से 55 ओवर का ही खेल हो सका और करीब 35 ओवर का नुकसान हुआ। इसे पूरा करने के लिए दूसरे दिन 8 ओवर अतिरिक्त समेत कुल 98 ओवर फेंके जाएंगे।
03:56 AM
वेलिंगटन टेस्ट का आज दूसरा दिन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। पहले दिन टॉस हारकर खेलते हुए भारत ने 5 विकेट पर 122 रन बनाए। पहले दिन का टी के बाज का सत्र बारिश में धुल गया।