Ind vs Eng, 5th Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, 6 विकेट गंवाकर मुश्किल में टीम इंडिया

Ind vs Eng, 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के केनिंगटन ओवर मैदान पर खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन का लाइव अपडेट

By विनीत कुमार | Published: September 8, 2018 03:10 PM2018-09-08T15:10:36+5:302018-09-08T23:27:09+5:30

india vs england 5th test 2nd day live blog and update from oval london | Ind vs Eng, 5th Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, 6 विकेट गंवाकर मुश्किल में टीम इंडिया

Ind vs Eng, 5th Test

googleNewsNext

लंदन, 8 सितंबर: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों सीरीज के आखिर मुकाबले में टीम इंडिया एक बार फिर मुश्किल में है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी में बनाए 332 रनों के जवाब में 6 विकेट खोकर 174 रन बना लिये हैं। भारत की ओर से हनुमा विहारी 50 गेंदों पर 25 और जडेजा 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर जमे हुए हैं।

भारत की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। कप्तान विराट कोहली ने जरूर 49 रनों की पारी खेली लेकिन लापरवाही भरा शॉट खेलकर वह भी पवेलियन लौट गये। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स और जेम्स एंडरसन ने दो-दो विकेट झटके हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड और सैम कर्रन को एक-एक सफलता मिली है।

इससे पहले खेल के दूसरे दिन जोस बटलर ने एक बेहतरीन पारी खेलते हुए मेजबान टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया। इंग्लैंड दूसरे दिन लंच के बाद 332 रनों पर ऑलआउट हुआ। बटलर आखिरी बल्लेबाज के तौर पर 89 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने उनका विकेट लिया। इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 7 विकेट खोकर 198 रन बनाये। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के करियर का ये आखिरी मैच है। भारत की ओर से जडेजा सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 79 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह को 3-3 सफलता मिली।

बता दें कि ओवल के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 1936 में खेला गया था जिसे मेजबान ने 9 विकेट से जीता था। इसके बाद इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच 12 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिनमें भारत ने एक टेस्ट मैच जीता है जबकि इंग्लैंड ने चार टेस्ट जीते हैं, बाकी के 7 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। 

India vs England 5th Test Live Update

- दूसरे दिन का खेल खत्म, भारतीय टीम ने 51 ओवर में 6 विकेट खोकर 174 रन बना लिये है। इंग्लैंड की पहली पारी में बनाये 332 रनों के जवाब में भारत अब भी 158 रन पीछे है। भारत की ओर से हनुमा विहारी 50 गेंदों पर 25 और जडेजा 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर जमे हुए हैं।

- 48.3 ओवर: भारत को छठा झटका। बेन स्टोक्स की गेंद पर ऋषभ पंत 5 रन बनाकर कुक के हाथों कैच आउट। भारत-160/6

- 46.2 ओवर: भारत को पांचवां झटका। विराट कोहली 70 गेंदों पर 49 रन बनाकर आउट। बेन स्टोक्स की बाहर जाती गेंद पर जो रूट के हाथों कैच आउट। भारत का स्कोर- 154/5, कोहली ने अपनी पारी में 6 चौके लगाये। हनुमा 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब बैटिंग के लिए ऋषभ पंत आये हैं। 

- 44 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 133/4. कोहली 67 गेंदों पर 48 और हनुमा विहारी 26 गेंदों पर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 34.5 ओवर: जेम्स एंडरसन को दूसरी सफलता। रहाणे बिना खाता खोले कैच आउट। भारत को चौथा झटका। भारत का स्कोर- 103/4. हनुमा विहारी बैटिंग करने अब उतरे हैं।

- 32.5 ओवर: जेम्स एंडरसन ने लिया चेतेश्वर पुजारा (37) का विकेट। पुजारा ने 101 गेंदों का सामना किया। अब अजिंक्य रहाणे क्रीज पर। कोहली 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत- 101/3

26 ओवर के बाद भारत- 78/2

22.1 ओवर: इंग्लैंड को दूसरा झटका। सैम कर्रन ने केएल राहुल (37) को बोल्ड किया। राहुल ने 53 गेंदों की पारी में 4 चौके लगाये। अब विराट कोहली क्रीज पर। पुजारा 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- टी-ब्रेक के खत्म होने के बाद एक बार फिर खेल शुरू...

- 18 ओवर के बाद भारत- 53/1. पुजारा 15 रन और लेकेश राहुल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। टी-ब्रेक की घोषणा


- 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 43/1. केएल राहुल 30 रन और पुजारा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 7 ओवर के बाद भारत- 25/1. केएल राहुल 16 रन और चेतेश्वर पुजारा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 1.1 ओवर: भारत को पहला झटका। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर शिखर धवन 3 रन बनाकर LBW हुए। भारत का स्कोर- 6/1. चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर।

भारत की पारी शुरू, केएल राहुल और शिखर धवन भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। 

121.6 ओवर: जडेजा की गेंद पर जोस बटलर आउट। बटलर आखिरी बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। बटलर ने 133 गेंदों पर 89 रन बनाये। इसमें 6 चौके और दो छक्के शामिल हैं। इंग्लैंड 332 पर ऑलआउट।


- 117.3 ओवर: रवींद्र जडेजा की गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड 59 गेंदों पर 38 रन बनाकर केएल राहुल के हाथों कैच आउट। बटलर 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। जेम्स एंडरसन अब बल्लेबाजी करने आये हैं। ब्रॉड और बटलर के बीच 98 रनों की साझेदारी हुई।

- 117 ओवर के बाद इंग्लैंड- 311/8

- लंच के बाद एक बार फिर खेल शुरू...

- 115 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 304/8. बटलर 63 रन और ब्रॉड 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। लंच की घोषणा हुई।


- 108.3 ओवर: शमी की गेंद पर बटलर ने दो रन लिए और इसी के साथ बटलर की फिफ्टी। आज बटलर का बर्थडे भी है। इंग्लैंड का स्कोर- 109 ओवर के बाद 278/8. बटलर 86 गेंदों पर 52 और ब्रॉड 33 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 64 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

- 103. 5 ओवर: बटलर के चौके से इंग्लैंड के 250 रन पूरे। 104 ओवर के बाद इंग्लैंड- 251/8. बटलर 67 गेंदों पर 33 और ब्रॉड 22 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- इंग्लैंड का स्कोर 101 ओवर के बाद- 237/8. बटलर 23 रन और ब्रॉड 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 97.1 ओवर: इंग्लैंड को 9वां झटका। बुमराह की गेंद पर आदिल राशिद (15) LBW हुए। इंग्लैंड का स्कोर- 215/8. अब स्टुअर्ट ब्रॉड खेलने आए हैं। दूसरी ओर बटलर 14 रन बना चुके हैं।


- इंग्लैंड का स्कोर- 200 के पार। 93 ओवर के बाद स्कोर- 203/7

- दिन के पहले ओवर से कोई रन नहीं। इंग्लैंड का स्कोर- 198/7

- दूसरे दिन का खेल शुरू, इशांत शर्मा का दिन का पहला ओवर।

- पहले दिन भारत के लिए इशांत शर्मा ने तीन, जबकि जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।

- दूसरे दिन का खेल भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3.30 बजे होगा शुरू, पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने सात विकेट खोकर 198 रन बना लिए थे। खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर 11 और आदिल राशिद 4 रन बनाकर खेल रहे थे।

दोनों टीमें इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंजिक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी। 

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरेस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, सैम कर्रन, आदिल राशिद, मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।

Open in app