Ind Vs Eng, 4th Test: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक गिरे 8 विकेट, इंग्लैंड को 233 रनों की बढ़त

India Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच साउथम्पटन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Published: September 1, 2018 03:23 PM2018-09-01T15:23:27+5:302018-09-01T23:15:41+5:30

india vs england 4th test day 3 live score update and blog at rose bowl southampton | Ind Vs Eng, 4th Test: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक गिरे 8 विकेट, इंग्लैंड को 233 रनों की बढ़त

इंडिया Vs इंग्लैंड लाइव अपडेट

googleNewsNext

साउथम्पटन, 31 अगस्त। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिए थे। भारत ने इससे पहले इंग्लैंड के 246 रन के जवाब में 273 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी।

India Vs England, 4th Test, 2nd Day Live Update :

- आदिल राशिद के आउट होने के बाद अंपायरों ने किया तीसरे दिन का खेल खत्म होने का फैसला। खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने आठ विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिए थे। मैच खत्म होने तक सैम कर्रन 37 रन बनाकर खेल रहे थे।

- 92वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इशांत शर्मा ने आदिल राशिद को आउट कर इंग्लैंड को दिया आठवां झटका। राशिद 22 गेंदों में 2 चौके की मदद से 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 85 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 233 रन। 

- 85वें ओवर की आखिरी गेंद पर इशांत शर्मा ने जोस बटलर को आउट कर भारत को दिलाई सातवीं सफलता। बटलर 122 गेंदों में 7 चौके की मदद से 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 83 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 228 रन। भारत के खिलाफ बनाई 201 रनों की बढ़त। क्रीज पर जोस बटलर (66) और सैम कर्रन (20) मौजूद।

- 70 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 181 रन। भारत के खिलाफ बनाई 154 रनों की बढ़त। क्रीज पर जोस बटलर (40) और सैम कर्रन (1) मौजूद।

- 69वें ओवर की पहली गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने बेन स्टोक्स को आउट कर भारत को दिलाई छठी सफलता। स्टोक्स 110 गेंदों में 2 चौके की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 63 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 160 रन। भारत के खिलाफ बनाई 133 रनों की बढ़त। क्रीज पर बेन स्टोक्स (26) और जोस बटलर (24) मौजूद।

- 58  ओवर के बाद अंपायरों ने किया टी-ब्रेक का फैसला। टी-ब्रेक तक इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए थे। ब्रेक तक बेन स्टोक्स 20 और जोस बटलर 22 रन बनाकर खेल रहे थे।

- 48 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 129 रन। क्रीज पर बेन स्टोक्स और जोस बटलर मौजूद।

- 46वें ओवर की आखिरी गेंद पर जो रूट को मोहम्मद शमी ने किया रन आउट। रूट 88 गेंदों में 6 चौके की मदद से 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 35 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 99 रन। क्रीज पर जो रूट (36) और बेन स्टोक्स (1) मौजूद।

- मैच शुरू होने के बाद मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को आउट कर इंग्लैंड को दिया चौथा झटका। बेयरस्टो खाता भी नहीं खोल पाए।

- लंच के बाद मैच दोबारा शुरू। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के साथ जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाजी करने आए।

- कीटन जेनिंग्स के आउट होने के बाद अंपायरों ने किया लंच ब्रेक का फैसला। लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए थे। पहली पारी में 27 रनों से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड को 65 रनों की बढ़त मिल गई है। लंच ब्रेक तक इंग्लैंड की ओर से कप्तान जो रूट 30 रन बनाकर खेल रहे थे।

- 32वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी ने कीटन जेनिंग्स को आउट कर इंग्लैंड को दिया तीसरा झटका। कीटन जेनिंग्स 87 गेंदों में 6 चौके की मदद से 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 30 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 83 रन, क्रीज पर कीटन जेनिंग्स (31) और जो रूट (26) मौजूद।

- 17 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 34 रन, क्रीज पर कीटन जेनिंग्स (13) और जो रूट (0) मौजूद।

- 16वें ओवर की चौथी गेंद पर इशांत शर्मा ने मोइन अली को आउट कर इंग्लैंड को दिया दूसरा झटका। मोइन अली 15 गेंदों में 2 चौके की मदद से 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 28 रन, क्रीज पर कीटन जेनिंग्स (12) और मोइन अली (4) मौजूद।

- 12वें ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने एलेस्टेयर कुक को आउट कर इंग्लैंड को दी पहली सफलता। कुक 39 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 9 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 14 रन। क्रीज पर एलेस्टेयर कुक और कीटन जेनिंग्स मौजूद।

- तीसरे दिन का खेल शुरू। इंग्लैंड की ओर से एलेस्टेयर कुक और कीटन जेनिंग्स ने शुरू की पारी। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

- चौथे टेस्ट के तीसरे दिन एलेस्टेयर कुक 2 रन और कीटन जेनिंग्स 4 रन से आगे खेलना शुरू करेंगे।

- दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए थे। क्रीज पर एलेस्टेयर कुक 2 रन और कीटन जेनिंग्स 4 रन बनाकर नाबाद लौटे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड: एलेस्टेयर कुक, कीटन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कर्रन, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

Open in app