Ind Vs Eng 3rd Test: पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर- 307/6, कोहली शतक से चूके

India Vs England, 3rd Test, Day 1 Live updates: नॉटिंघम में जारी तीसरे टेस्ट के पहले दिन का लाइव अपडेट

By विनीत कुमार | Published: August 18, 2018 2:55 PM

Open in App

नॉटिंघम, 18 अगस्त: इंग्लैंड के खिलाफ टॉस हारने के बाद बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिये हैं। खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पंत अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं। पहले दिन 87 ओवरों का खेल हुआ। 87वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या (18) के आउट होते ही पहले दिन के खेल के खत्म होने की घोषणा कर दी गई।

पहले दिन का खेल भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम रहा जो 97 रन बनाकर आउट हुए। अजिंक्य रहाणे ने 81 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बर्मिंघम और फिर लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम 0-2 से पीछे चल रही है। 

ट्रेंट ब्रिज में भारतीय टीम अगर वापसी करने में सफल रहती है तो ये उसकी बड़ी कामयाबी होगी। वहीं, हार से उसका 5 मैचों की इस सीरीज का गंवाना भी तय हो जाएगा। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किये हैं। कुलदीप यादव की जगह फिट हो चुके जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है। मुरली विजय की जगह शिखर धवन और दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया गया है। पंत का ये पहला इंटरनेशनल टेस्ट होगा।

इंग्लैंड ने एक बदलाव किया है। सैम कर्रन की जगह बेन स्टोक्स को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है। भारत और इंग्लैंड की टीमें ट्रेंट ब्रिज में अब तक 6 बार भिड़ी हैं जिनमें से 2 बार इंग्लैंड ने जीत हासिल की है जबकि भारत ने सिर्फ एक मैच जीता है। भारत ने इस मैदान पर सिर्फ एक जीत 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में हासिल की थी, संयोग से भारत ने वह टेस्ट सीरीज भी 1-0 से अपने नाम की थी। 

India Vs England Live test

- 86.6 ओवर: हार्दिक पंड्या 58 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट। भारत को छठा झटका। पंत 22 रन बनाकर नाबाद। इसी के साथ पहले दिन का खेल भी खत्म, पहले दिन 87 ओवर का खेल हुआ। भारत का स्कोर- 307/6

- 80 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 292/5. पहला टेस्ट खेल रहे ऋषभ पंत 11 और हार्दिक पंड्या 14 रन बनाकर क्रीज पर

- 75.6 ओवर: कोहली 97 रन बनाकर आउट। आदिल राशिद की गेंद पर स्लिप में बेन स्टोक्स ने लिया कोहली का कैच। कोहली ने 152 गेंदों की पारी में 11 चौके लगाए। अब ऋषभ पंत बैटिंग के लिए आए हैं। पंड्या 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 68 ओवर के बाद भारत- 248/4. कोहली 82 रनों पर खेल रहे हैं। पंड्या को अभी अपना खाता खोलना है।

- 66.6 ओवर: भारत को चौथा झटका, स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर अजिंक्य रहाणे 81 रन बनाकर एलिस्टर कुक के हाथों कैच आउट। रहाणे ने 131 गेंदों का सामना किया। अब बैटिंग के लिए हार्दिक पंड्या आए हैं। कोहली-रहाणे के बीच 159 रनों की साझेदारी हुई।

- 63 ओवर के बाद भारत- 212/3

- 58.6 ओवर: रहाणे के सिंगल के साथ भारत के 200 रन पूरे। कोहली और रहाणे के बीच 118 रनों की साझेदारी

- टी-ब्रेक के बाद खेल एक बार फिर शुरू।

- टी-ब्रेक तक भारत का स्कोर- 189/3. रहाणे 96 गेंदों पर 53 रन और कोहली 91 गेंदों पर 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली 6 चौके और रहाणे 7 चौके लगा चुके हैं। दोनों के बीच 107 रनों की साझेदारी हो चुकी है। लंच के बाद इस सत्र में कोई विकेट नहीं गिरा। इस सीरीज में यह पहला सत्र गुजरा है जब भारतीय टीम का कोई विकेट नहीं गिरा।

- 53 ओवर के बाद भारत- 182/3. कोहली 88 गेंदों पर 51 और रहाणे 81 गेंदों पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 159 गेंदों पर 100 रनों की साझेदारी चौथे विकेट के लिए हो चुकी है।

- 51.1 ओवर: क्रिस वोक्स की गेंद पर चौके के साथ रहाणे ने अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया। कोहली भी 82 गेंदों पर 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर- 181/3

- 44 ओवर के बाद भारत- 158/3

- 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 146/3. विराट कोहली 53 गेंदों पर 33 और अजिंक्य रहाणे 44 गेंदों पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 86 गेंदों पर 64 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

- 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 105/3. कोहली 12 और रहाणे 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- लंच के बाद खेल शुरू, चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे बैटिंग के लिए आए हैं।

26.4 ओवर: भारत को तीसरा झटका। वोक्स को तीसरी सफलता। वोक्स की गेंद पर पुजारा पूल मारने की कोशिश में बाउंड्री लाइन पर आदिल राशिद के हाथों कैच आउट। पुजारा ने 31 गेंदों पर 14 रन बनाये। इसी के साथ लंच की भी घोषणा हुई।

- 25 ओवर के बाद भारत - 82/2. कोहली 4 और पुजारा 14 रनों पर खेल रहे हैं।

- 20.6 ओवर: भारत को दूसरा झटका, क्रिस वोक्स की गेंद पर केएल राहुल LBW आउट। राहुल 53 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट। विराट कोहली आए हैं अब बैटिंग करने। पुजारा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 18.4 ओवर: भारत को पहला झटका, शिखर धवन 65 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट। अपनी पारी में लगाये 7 चौके। चेतेश्वर पुजारा बैटिंग के लिए आये हैं।

- क्रिस वोक्स की ओवर से डाले गए पारी के 17वें ओवर में केएल राहुल के लगातार दो चौकों से भारत के 50 रन पूरे। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 56/0

- 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 41/0. राहुल 26 गेंदों पर 10 रन और धवन 46 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 12/0. धवन 22 गेंदों पर 10 रन और राहुल 8 गेंदों पर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- एक ओवर के बाद भारत का स्कोर- 2/0. जेम्स एंडरसन ने डाला पहला ओवर।

- भारत की बैटिंग शुरू, शिखर धवन और केएल राहुल भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।

- नॉटिंघम टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी

- भारतीय समय के अनुसार टॉस दोपहर 3 बजे होगा और खेल दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, ओली पोप, जॉनी बेयरेस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडविराट कोहलीशिखर धवनकेएल राहुलमोहम्मद शमी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या