नई दिल्ली, 01 जुलाई: विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां वह तीन टी20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। 3 जुलाई से शुरू होने वाली ये सीरीज शुरुआत 11 सितंबर तक चलेगी। टीम इंडिया टेस्ट सीरीज से पहले एसेक्स के खिलाफ प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी।
इंग्लैंड का दौरा टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इससे उसे विदेशी धरती पर अपनी क्षमता को आंकने का मौका मिलेगा। साथ ही इससे टीम इंडिया को अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों को परखने का भी मौका मिलेगा, जिसका आयोजन भी इंग्लैंड में ही होना है।
भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 3 जुलाई से 8 जुलाई तक तीन टी20, 12 अगस्त से 17 अगस्त तक पांच वनडे और 1 अगस्त से 11 सितंबर तक पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में चोटिल बुमराह और सुंदर की जगह ये दो युवा खिलाड़ी शामिल
टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:
तारीख | मैच | समय | मैदान |
03 जुलाई | भारत vs इंग्लैंड, पहला टी20 | 10:00:00 PM | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
06 जुलाई | भारत vs इंग्लैंड, दूसरा टी20 | 10:00:00 PM | सोफिया गार्डंस, कार्डिफ |
08 जुलाई | भारत vs इंग्लैंड, तीसरा टी20 | 06:30:00 PM | काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल |
12 जुलाई | भारत vs इंग्लैंड, पहला वनडे | 05:00:00 PM | ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंगम |
14 जुलाई | भारत vs इंग्लैंड, दूसरा वनडे | 03:30:00 PM | लॉर्ड्स, लंदन |
17 जुलाई | भारत vs इंग्लैंड, तीसरा वनडे | 05:00:00 PM | हेडिंग्ले, लीड्स |
1-5 अगस्त | भारत vs इंग्लैंड, पहला टेस्ट | 03:30:00 PM | एजबेस्टन, बर्मिंघम |
9-13 अगस्त | भारत vs इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट | 03:30:00 PM | लॉर्ड्स, लंदन |
18-22 अगस्त | भारत vs इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट | 03:30:00 PM | ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंगम |
30 अगस्त-03 सितंबर | भारत vs इंग्लैंड, चौथा टेस्ट | 03:30:00 PM | द रोज बाउल, साउथम्पटन |
07-11 सितंबर | भारत vs इंग्लैंड, पांचवां टेस्ट | 03:30:00 PM | केनिंग्टन ओवल, लंदन |