IND vs BAN, 1st T20I: शिवम दुबे का डेब्यू, जानिए क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IND vs BAN, 1st T20I: मुकाबले में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। वहीं भारत की ओर से शिवम दुबे को डेब्यू को मौका मिला है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 3, 2019 06:46 PM2019-11-03T18:46:14+5:302019-11-03T18:46:14+5:30

India vs Bangladesh, 1st T20I: Shivam Dube making his T20I debut, Know about playing xi | IND vs BAN, 1st T20I: शिवम दुबे का डेब्यू, जानिए क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IND vs BAN, 1st T20I: शिवम दुबे का डेब्यू, जानिए क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

googleNewsNext

बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले टी20 मैच में शिवम दुबे को मौका दिया है। शिवम मुंबई के ऑलराउंड खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 16 प्रथम श्रेणी मैचों में 1012 रन बनाए हैं, जबकि गेंद से 40 विकेट भी झटके हैं। दुबे इसस फॉर्मेट में 2 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं।

मुकाबले में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस टीम के पास शाकिब और तमीम इकबाल जैसे बड़े खिलाड़ी नहीं हैं। ऐसे में मेहमान टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अब तक 8 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से बांग्लादेश एक भी जीत दर्ज नहीं कर सका है। इतिहास में बांग्लादेश की ये नाकामी भारत के लिए घर में आत्मविश्वास बढ़ा रही है। 

रोहित के साथ शिखर धवन पारी का आगाज करने उतरेंगे लेकिन कोहली की अनुपस्थिति में भारत के पास विश्व कप को ध्यान में रखकर तीन टी20 मैचों की इस श्रृंखला में मध्यक्रम में प्रयोग करने का अच्छा मौका होगा। वहीं शाकिब अल हसन के प्रतिबंध के बाद बांग्लादेश की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

दोनों टीमें:

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, खलील अहमद।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिटन दास, सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह (कप्तान), आफिफ हुसैन, मोसद्देक हुसैन, अमीनुल इस्लाम, शफीउल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, अल-अमीन हुसैन।

Open in app