IND vs AUS: रांची वनडे की जंग में धोनी पर होंगी नजरें, ऑस्ट्रेलिया पर 50वीं जीत हासिल करने उतरेगा भारत

MS Dhoni: एमएस धोनी के घर रांची में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे में जीत हासिल करते हुए टीम इंडिया अपनी 50वीं वनडे जीत हासिल करने उतरेगी

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 8, 2019 11:51 AM2019-03-08T11:51:53+5:302019-03-08T12:06:04+5:30

India vs Australia: MS Dhoni will be crucial, as India Eye series win against Australia in Ranchi ODI | IND vs AUS: रांची वनडे की जंग में धोनी पर होंगी नजरें, ऑस्ट्रेलिया पर 50वीं जीत हासिल करने उतरेगा भारत

टीम इंडिया रांची वनडे जीतकर सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी

googleNewsNext

टीम इंडिया जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में शुक्रवार को तीसरे वनडे में उतरेगी तो उसकी नजरें जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। ये मैच स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी के गृहनगर रांची में खेला जाएगा, ऐसे में सबकी नजरें उन पर होना तय है। 

माना जा रहा है कि रांची (जेएससीए स्टेडियम) में ये धोनी का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है, ऐसे में इस मैच का महत्व धोनी के फैंस के लिए खुद ही बढ़ जाता है। धोनी 2019 में शानदार फॉर्म में रहे हैं और अब तक चार अर्धशतक जड़ चुके हैं।

धोनी आखिरी बार उतरेंगे रांची में इंटरनेशनल मैच खेलने?

लगभग 15 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के बाद से धोनी ने भारतीय क्रिकेट को जिन बुंलदियों पर पहुंचाया उससे वह तो महान खिलाड़ियों में शुमार हुए ही, साथ ही उन्होंने रांची का नाम भी पूरी दुनिया में चमकाया। 

रांची में खामोश रहा है धोनी का बल्ला

धोनी अब तक 340 वनडे में 50.74 के औसत से 10474 रन बना चुके हैं, जिनमें 10 शतक और 71 अर्धशतक शामिल हैं। लेकिन रांची में उनका बल्ला खामोश ही रहा है। अब तक रांची में धोनी ने 3 मैच खेले हैं लेकिन दो पारियों में 11 के उच्चतम स्कोर के साथ 21 रन ही बना सके हैं। ऐसे में धोनी के फैंस को उनके घरेलू दर्शकों के सामने रांची में उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। 

धोनी रांची में तीन वनडे में 21 रन ही बना सके हैं
धोनी रांची में तीन वनडे में 21 रन ही बना सके हैं

रांची में कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड

भारत ने रांची में अब तक चार वनडे खेले हैं, जिनमें उसे दो मैचों में जीत मिली है। भारत ने रांची में 2013 में इंग्लैंड और 2014 में श्रीलंका को मात दी है, जबकि 2016 में उसे एकमात्र हार न्यूजीलैंड के हाथों मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने यहां एकमात्र वनडे 2013 में खेला था जो बारिश में धुल गया था। इसके अलावा रांची में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से एकमात्र टेस्ट मैच ड्रॉ खेला है जबकि एकमात्र टी20 मैच में उसने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। 

भारत के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50वां वनडे जीतने का मौका

अगर भारत रांची में ऑस्ट्रेलिया को मात देता है तो ये वह न सिर्फ सीरीज जीत लेगा बल्कि ये उसकी इस टीम के खिलाफ 50वीं वनडे जीत होगी, और वह इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाला तीसरा देश बन जाएगा। 

मैच स्थान: जेएससीए स्टेडियम, रांची

मैच का समय: दोपहर 1.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और ऋषभ पंत।

ऑस्ट्रेलिया :  एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकोम्ब, शान मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, झाय रिचर्डसन, एडम जंपा, एंड्रयू टाई, पैट कमिंस, नाथन कोल्टर नाइल, एलेक्स केरी, नाथन लायन और जेसन बेहरेनडोर्फ।

Open in app