ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर धोनी रचेंगे ये नया इतिहास, महज 2 कदम दूर

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 12, 2019 4:45 PM

Open in App

भारत के खिलाफ अपने घर टेस्ट और वनडे सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया 24 फरवरी-13 मार्च के बीच भारत दौरे पर रहेगा। यहां कंगारू टीम 2 टी20 और 5 वनडे मैच खेलेगी। टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस टूर्नामेंट में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं, जिससे वह फिलहाल 2 ही कदम दूर हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी बतौर विकेटकीपर तीनों फॉर्मेट में 594 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। अगर वह 2 मैच और खेल लेते हैं, तो इस मामले में वह नंबर-1 क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल इस मामले में साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने कुल 596 मुकाबलों में टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं तीसरे औवर चौथे स्थान पर क्रमश: कुमार सांगाकारा (499) और एडम गिलक्रिस्ट (485) मौजूद हैं।

प्रदर्शन पर एक नजर: विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 338 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 81 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10415 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 70 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 96 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1548 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानादार रहा है। इसके 175 मैचों में उन्होंने 58 बार नाबाद रहते हुए 20 अर्धशतक की मदद से 4016 रन बनाए हैं।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाक्रिकेट रिकॉर्डक्रिकेट ऑस्ट्रेलियाबीसीसीआईआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या