IND vs AUS, 3rd Test, Day 4: ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 8 विकेट पर 258 रन, भारत की जीत का इंतजार बढ़ा

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 29, 2018 13:22 IST2018-12-29T05:24:21+5:302018-12-29T13:22:42+5:30

India vs Australia, 3rd Test Day 4, Live Updates, Live Score at Melbourne | IND vs AUS, 3rd Test, Day 4: ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 8 विकेट पर 258 रन, भारत की जीत का इंतजार बढ़ा

दूसरी पारी में भी बुमराह का कमाल जारी (BCCI)

googleNewsNext

मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 258 रन बनाए , अभी वह जीत से अभी 141 रन दूर है जबकि भारत को दो विकेट की तलाश है।

भारत ने पहली पारी में 443/7 का स्कोर बनाया था जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 151 रन पर सिमट गई थी। भारत ने 292 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी 106/8 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। पांचवें दिन भारत को जीत के लिए होगी दो विकेट की तलाश।

चौथे दिन भारत ने 54/5 के स्कोर से आगे खेलते हुए 8 विकेट पर 106 रन पर पारी घोषित करने का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया को 399 रन का लक्ष्य दिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में पैट कमिंस ने 27 रन देकर 6 विकेट झटके जबकि भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने 42 और ऋषभ पंत ने 33 रन की पारी खेली।

भारत की पहली पारी के 443/7 (पारी घोषित) के स्कोर के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी में 151 रन पर सिमट गई थी और भारत को 292 रन बढ़त मिली थी। भारत के लिए पहली पारी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 6 विकेट लेते हुए ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग की कमर तोड़ दी थी।

29 Dec, 18 : 01:21 PM

टीम इंडिया मेलबर्न टेस्ट में जीत से 2 विकेट दूर, 339 रन के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 258/8



 

29 Dec, 18 : 01:05 PM

पैट कमिंस ने बढ़ाया भारत का इंतजार, पांचवें दिन होगी 2 विकेट की तलाश

ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बनाए 8 विकेट पर 258 रन, जीत से अभी 141 रन दूर, भारत को दो विकेट की तलाश। भारत ने पहली पारी में 443/7 का स्कोर बनाया था जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 151 रन पर सिमट गई थी। भारत ने 292 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी 106/8 के स्कोर पर घोषित कर दी। पांचवें दिन भारत को जीत के लिए होगी दो विकेट की तलाश।

29 Dec, 18 : 12:59 PM

चौथे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 258/8

चौथे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए मिले 399 रन के लक्ष्य के जवाब में चौथे दिन बनाए 85 ओवर में 258/8, पैट कमिंस 61 और नाथन लायन 6 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों नौवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी कर चुके हैं। भारत को जीत के लिए अब पांचवें दिन का इंतजार करना पड़ेगा।

29 Dec, 18 : 12:46 PM

कमिंस की हाफ सेंचुरी, भारत की जीत का इंतजार बढ़ा

82.0 ओवर: पैट कमिंस ने इशांत शर्मा के इस ओवर में दो चौके जड़ते हुए 9 रन बटोरे, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 253/8, कमिंस 60 और लायन 4 पर नाबाद, दोनों नौवें विकेट के लिए 68 गेंदों में 38 रन जोड़ चुके हैं, भारत का जीत का इंतजार बढ़ता हुआ, पांचवें दिन मेलबर्न में बारिश का पूर्वानुमान है, भारतीय फैंस की चिंताएं बढ़ीं।

29 Dec, 18 : 12:43 PM

पैट कमिंस ने 86 गेंदों में जड़ी हाफ सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट गिरे

81.0 ओवर: पैट कमिंस ने 86 गेंदों में जड़ी शानदार हाफ सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 244/8,  भारत जीत से दो कदम दूर लेकिन कमिंस ने इंतजार बढ़ा दिया है। ऑस्ट्रेलिया अभी जीत से 155 रन से बहुत दूर है।

29 Dec, 18 : 12:25 PM

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 229/8, भारत ने लिया आधे घंटे का अतिरिक्त समय

77.0 ओवर: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 229/8, भारत ने आधे घंटे का अतिरिक्त समय लिया है, 8 ओवर और फेंके जाएंगे। पैट कमिंस 40 और नाथन लायन 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

29 Dec, 18 : 12:02 PM

ऑस्ट्रेलिया को 215 पर लगा आठवां झटका, शमी ने स्टार्क को किया आउट

विकेट! 70.5 ओवर: ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका, 215 के स्कोर पर शमी ने मिशेल स्टार्क (18) को किया बोल्ड, भारत जीत के और करीब, शमी को मिली दूसरी सफलता।

29 Dec, 18 : 11:45 AM

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 201/7, स्टार्क-कमिंस क्रीज पर

68 ओवर: ऑस्ट्रेलिया ने पूरे किए 7 विकेट पर 200 रन, स्कोर 201/7, जीत से अभी 198 रन दूर, कमिंस 24 और मिशेल स्टार्क 8 रन दूर, भारत की जीत तो लगभग तय है, लेकिन क्या वह ये मैच आज जीत पाएगा? 8 ओवर का खेल और बाकी है।
 

29 Dec, 18 : 11:19 AM

ऑस्ट्रेलिया को 176 पर लगा सातवां झटका, इशांत ने पेन को लौटाया

विकेट! 61.3 ओवर: ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका, जडेजा ने कराया कप्तान टिम पेन को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट, ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट 176 पर गिरा। पेन 27 रन बनाकर क्रीज पर। भारत जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर।

29 Dec, 18 : 11:00 AM

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/6, टिम पेन-पैट कमिंस क्रीज पर

57 ओवर: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/6, टिम पेन 21 और पैट कमिंस 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ये दोनों अब तक सातवें विकेट के लिए 10 रन जोड़ चुके हैं। भारत जीत से 4 विकेट दूर हैं, जडेजा और बुमराह दूसरी पारी में अब तक 2-2 विकेट ले चुके हैं। 

29 Dec, 18 : 10:39 AM

ऑस्ट्रेलिया को 157 पर लगा छठा झटका, ट्रेविस हेड आउट

विकेट! 50.3 ओवर: इशांत ने किया ट्रेविस हेड को बोल्ड, ऑस्ट्रेलिया को 157 पर लगा छठा झटका, हेड 34 रन बनाकर आउट, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अभी चाहिए 242 रन, भारत जीत से 4 विकेट दूर

29 Dec, 18 : 10:16 AM

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 151/5, हेड और पेन क्रीज पर

46.0 ओवर: टी ब्रेक के बाद चार ओवर का खेल हुआ है, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए इस दौरान 13 रन, स्कोर 151/5, ट्रेविस हेड 30 और टिम पेन 13 रन बनाकर क्रीज पर। अभी ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 248 रन की और जरूरत है। भारत जीत से 5 विकेट दूर।

29 Dec, 18 : 09:49 AM

चौथे दिन टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 138/5

टी ब्रेक, 42 ओवर: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 138/5, ट्रेविस हेड 29 और टिम पेन 1 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अभी 261 रन की और जरूरत है। भारत को जीत के लिए चाहिए 5 विकेट

29 Dec, 18 : 09:32 AM

ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम 135 पर आउट, जडेजा-बुमराह को 2-2 विकेट

विकेट! 39.1 ओवर: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम 135 पर आउट, रवींद्र जडेजा ने किया मिशेल मार्श (10) को आउट, जडेजा को मिला दूसरा विकेट, ऑस्ट्रेलिया पर हार खतरा साफ मंडरा रहा है, अभी जीत से 264 रन दूर, भारत को जीत की महक आने लगी है!

29 Dec, 18 : 09:18 AM

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 123/4, हेड और मिशेल मार्श क्रीज पर

36 ओवर: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 123/4, ट्रेविड हेड 23 और मिशेल मार्श 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को अभी 276 रन की और जरूरत है। क्या भारत चौथे दिन ही ये मैच जीत सकता है? 

कुछ और विकेट टीम इंडिया को आज ही सीरीज में 2-1 की बढ़त दिला देंगे। दूसरी पारी में भारत के लिए अब तक बुमराह ने 2 और शमी और जडेजा ने 1-1 विकेट लिए हैं।
 

29 Dec, 18 : 09:02 AM

बुमराह ने मार्श को लौटाया, ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

विकेट! 32.2 ओवर: मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया, बुमराह ने शॉन मार्श को किया आउट, ऑस्ट्रेलिया को 114 पर लगा पांचवां झटका, शॉन मार्श 44 रन की पारी खेलकर हुए आउट। ऑस्ट्रेलिया अभी जीत से 283 रन से बहुत दूर, बुमराह को मिला दूसरा विकेट।

29 Dec, 18 : 08:35 AM

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 92/3, हेड और मार्श क्रीज पर

27 ओवर: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 92/3, शॉन मार्श 25 और ट्रेविस हेड 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को अभी जीत के लिए 307 रन की और जरूरत है। भारत को 7 विकेट की दरकार।

29 Dec, 18 : 08:16 AM

ऑस्ट्रेलिया को 63 पर तीसरा झटका, शमी ने ख्वाजा को किया आउट

21 ओवर: ऑस्ट्रेलिया को 63 रन पर लगा तीसरा झटका, शमी ने उस्मान ख्वाजा को पविलियन लौटाया, ख्वाजा 33 रन बनाकर आउट, दूसरे छोर पर शॉन मार्श 11 रन बनाकर क्रीज पर, अब बैटिंग के लिए आए हैं ट्रेविस हेड, ऑस्ट्रेलिया को मिला है 399 रन का लक्ष्य।
 

29 Dec, 18 : 07:53 AM

16.0 ओवर: लंच के बाद का खेल शुरू, दो ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 9 रन, स्कोर 55/2, ख्वाजा 27 और मार्श 8 रन बनाकर क्रीज पर, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अभी चाहिए 344 रन। 
 

29 Dec, 18 : 07:10 AM

चौथे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 44/2

लंच: 14.0 ओवर: चौथे दिन लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत से मिले 399 रन के लक्ष्य के जवाब में अपनी दूसरी पारी में बनाए 2 विकेट पर 44 रन। लंच के समय उस्मान ख्वाजा 26 और शॉन मार्श 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को ये मैच जीतने के लिए अभी 355 रन और चाहिए, भारत को 8 विकेट की दरकार। 

29 Dec, 18 : 06:55 AM

ऑस्ट्रेलिया को 33 पर दूसरा झटका, जडेजा ने हैरिस को किया आउट

विकेट! 9.2 ओवर: ऑस्ट्रेलिया को 33 रन पर लगा दूसरा झटका, रवींद्र जडेजा ने किया मार्कस हैरिस (13) को आउट, ऑस्ट्रेलिया अभी जीत से 366 रन से बहुत दूर।

29 Dec, 18 : 06:30 AM

5.0 ओवर: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19/1, मार्कस हैरिस 8 और उस्मान ख्वाजा 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं, फिंच 3 रन बनाकर लौट चुके हैं, ऑस्ट्रेलिया को अभी जीत के लिए 380 रन की और जरूरत है। 

29 Dec, 18 : 06:20 AM

पहली पारी में 6 विकेट लेने के बाद, दूसरी पारी में भी बुमराह का कमाल जारी



 

29 Dec, 18 : 06:12 AM

ऑस्ट्रेलिया को 6 रन पर पहला झटका, बुमराह ने फिंच को किया आउट


विकेट! 1.2 ओवर: बुमराह ने फिंच को लौटाया, ऑस्ट्रेलिया को 6 रन पर लगा पहला झटका, एरॉन फिंच 3 रन बनाकर आउट। 399 रन का है लक्ष्य, मार्कस हैरिस दूसरे छोर पर 3 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहाड़ जैसा लक्ष्य और मुश्किल होता हुआ।

29 Dec, 18 : 06:01 AM

भारत ने दूसरी पारी 106/8 के स्कोर पर की घोषित, ऑस्ट्रेलिया को 399 रन का लक्ष्य

37.3 ओवर: ऋषभ पंत (33) के आउट होते ही भारत ने 106/8 के स्कोर पर घोषित की अपनी दूसरी पारी, भारत ने 398 रन की बढ़त हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया को दिया 399 रन का लक्ष्य।ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में पैट कमिंस ने 27 रन देकर 6 विकेट झटके जबकि भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने 42 और ऋषभ पंत ने 33 रन की पारी खेली।



 

29 Dec, 18 : 05:46 AM

कमिंस ने लिया छठा विकेट, रवींद्र जडेजा को लौटाया

विकेट! 36.3 ओवर: पैट कमिंस का कहर जारी, रवींद्र जडेजा को ख्वाजा के हाथों कराया कैच आउट, भारत को 100 रन पर लगा सातवां झटका, जडेजा 5 रन बनाकर आउट, भारत के पास अब 392 रन की बढ़त है, पंत 27 पर नाबाद। क्रीज पर आए हैं मोहम्मद शमी।

29 Dec, 18 : 05:43 AM

36.2 ओवर: रवींद्र जडेजा ने जड़ा पैट कमिंस को चौका, भारत का स्कोर दूसरी पारी में 100/6, पंत 27 पर नाबाद रवींद्र जडेजा 5 रन बनाकर क्रीज पर। भारत की बढ़त अब 392 रन की हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथी पारी में 400 से ज्यादा का लक्ष्य कतई आसान नहीं होगा।

29 Dec, 18 : 05:38 AM

पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी, झटके पारी में पांच विकेट

पैट कमिंस ने मयंक अग्रवाल को आउट करके इस पारी में झटका अपना पांचवां विकेट। उनका गेंदबाजी विश्लेषण देखिए, 9 ओवर, 3 मेडेन, 14 रन और 5 विकेट। इनमें पुजारा (0), कोहली (0) और रहाणे (1) के कीमती विकेट भी शामिल हैं। 

29 Dec, 18 : 05:27 AM

पैट कमिंस ने दिया भारत को छठा झटका, मयंक अग्रवाल बोल्ड

विकेट! 33.0 ओवर: पैट कमिंस ने मयंक अग्रवाल को बोल्ड करते हुए चौथे दिन भारत को दिया पहला झटका, कमिंस ने झटका अपना पांचवां विकेट। मयंक 42 रन बनाकर हुए आउट, भारत को दूसरी पारी में 83 रन पर लगा छठा झटका। भारत के पास 375 रन की बढ़त है। ऋषभ पंत 17 रन पर नाबाद। अब क्रीज पर आए हैं रवींद्र जडेजा।

29 Dec, 18 : 05:23 AM

मयंक अग्रवाल-ऋषभ पंत की जोड़ी क्रीज पर, भारत की नजरें बड़ी लीड पर

31.0 ओवर: चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज मयंक अग्रवाल-ऋषभ पंत भारत की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत का स्कोर तीसरे दिन 54/5 था और अब 78/5 है, बढ़त 370 रन की हो चुकी है। 

Open in app