IND Vs AUS, 4th Test: पहले दिन का खेल खत्म, पुजारा के शतक की बदौलत भारत का स्कोर- 303/4

By विनीत कुमार | Updated: January 3, 2019 12:35 IST2019-01-03T04:36:41+5:302019-01-03T12:35:28+5:30

india vs austraia 4th test live score blog and update from sydney | IND Vs AUS, 4th Test: पहले दिन का खेल खत्म, पुजारा के शतक की बदौलत भारत का स्कोर- 303/4

India Vs Australia 4th test Live

googleNewsNext
Highlightsसिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्टभारत 4 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे, आखिरी टेस्ट के लिए दो बदलाव

सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दिन के खेल के बाद भारत मजबूज स्थिति में है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट गंवाकर 303 रन बना लिये हैं। दिन के खेल के हीरो रहे चेतेश्वर पुजारा 250 गेंदों पर 130 रन जबकि हनुमा विहारी 58 गेंदों पर 39 रन बना चुके हैं। पुजारा ने अपनी पारी में 16 चौके लगाये हैं।

इससे पहले भारत की शुरुआत खराब रही और केएल राहुल केवल 9 रन बनाकर आउट हो गये। इसके बाद मयंक अग्रवाल (77) और पुजारा ने भारतीय पारी को संभाला। विराट कोहली 23 रन जबकि अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर आउट हुए।  ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो विकेट झटके। मिशेल स्टार्क और नाथन लायन को एक-एक सफलता मिली।

भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है। टीम इंडिया अगर सिडनी टेस्ट को ड्रॉ कराने में भी कामयाब रही तो ये इतिहास रचने जैसा होगा क्योंकि टीम ने ऑस्ट्रेलिया में कभी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।

भारत ने सीरीज का पहला मैच ऐडिलेड में 31 रनों से जीता था। वहीं, पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में वापसी कर ली थी। लेकिन सबसे बड़ा उलटफेटर मेलबर्न में दिखा जब भारत ने 37 साल बाद एमसीजी पर जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की ऐतिहासिक बढ़त बना ली।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं- 

भारतीय टीम:केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और  जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया: मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लॉबशेन, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, टिम पेन (विकेटकीपर/कप्तान), पैट कमिंस मिशेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड

03 Jan, 19 : 12:32 PM

पहले दिन का खेल खत्म

पहले दिन का खेल खत्म। भारत का स्कोर 303/4. दिन का खेल खत्म होने तक पुजारा 250 गेंदों पर 130 रन जबकि हनुमा विहारी 58 गेंदों पर 39 रन बना चुके हैं। 


03 Jan, 19 : 12:23 PM

87.5 ओवर: भारत के 300 रन पूरे।

03 Jan, 19 : 12:17 PM

86 ओवर के बाद भारत- 292/4. चेतेश्वर पुजारा 244 गेंदों पर 126 रन जबकि हनुमा विहारी 40 गेंदों पर 32 रन बना चुके हैं। पुजारा ने 16 चौके लगाये हैं। विहारी के बल्ले से 4 चौके निकले हैं।
 

03 Jan, 19 : 11:28 AM

पुजारा का शतक

72.6 ओवर: मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर चेतेश्वर पुजारा ने शतक पूरा किया। पुजारा ने 199 गेंदों पर अपने करियर का 18वां टेस्ट शतक लगाया। जारी सीरीज में उसका तीसरा शतक है। पुजारा ने अपनी पारी में 13 चौके लगाये हैं। भारत- 239/4. हनुमा विहारी 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। 


03 Jan, 19 : 11:14 AM

भारत को चौथा झटका

70.2 ओवर: भारत को चौथा झटका। मिशेल स्टार्क की गेंद पर अजिंक्य रहाणे (18) आउट। रहाणे ने 55 गेंद खेले। पुजारा 190 गेंदों पर 94 रन बनाकर अभी भी जमे हुए हैं। पुजारा ने 12 चौके लगाये हैं। भारत का स्कोर- 228/4. अब हनुमा विहारी बैटिंग के लिए आए हैं।

03 Jan, 19 : 10:42 AM

भारत के 200 रन

62.1 ओवर: भारत के 200/3 रन पूरे। रहाणे 11 रन और पुजारा 165 गेंदों पर 73 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03 Jan, 19 : 10:07 AM

टी-ब्रेक के बाद भारत को झटका

52.5 ओवर: विराट कोहली (23) आउट। भारत को तीसरा झटका। टी-ब्रेक के बाद पहले ही ओवर में झटका। हेजलवुड की गेंद पर टिम पेन ने लिया कोहली का कैच। अब अजिंक्य रहाणे बैटिंग के लिए आए हैं। पुजारा 140 गेंदों पर 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत- 180/3

03 Jan, 19 : 09:41 AM

टी-ब्रेक

52 ओवर के बाद भारत- 177/2. टी-ब्रेक की घोषणा। पुजारा 138 गेंदों पर 61 रन और विराट कोहली 56 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

03 Jan, 19 : 09:32 AM

49 ओवर के बाद भारत- 156/2. पुजारा 128 गेंदों पर 44 रन और विराट कोहली 48 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली ने 3 चौके जबकि पुजारा ने 4 चौके लगाये हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 90 गेंदों पर 30 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

03 Jan, 19 : 08:22 AM

मयंक अग्रवाल आउट, दूसरा झटका

33.6 ओवर: भारत को दूसरा झटका, नाथन लायन की गेंद पर मयंक अग्रवाल (77) कैच आउट। मयंक ने 112 गेंदों पर 2 छक्के और 7 चौके लगाये। मिशेल स्टार्क ने लिया कैच। भारत- 126/2. पुजारा 86 गेंदों पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब विराट कोहली बैटिंग के लिए आए हैं।

03 Jan, 19 : 08:22 AM

मयंक अग्रवाल और पुजारा ने जोड़े 100 रन

31.1 ओवर: नाथन लायन की गेंद पर मयंक अग्रवाल का छक्का। पुजारा और मयंक अग्रवाल के बीच 100 रनों की साझेदारी भी पूरी। 32 ओवर के बाद भारत- 113/1. मयंक 70 रन और पुजारा 27 रनों पर खेल रहे हैं।

03 Jan, 19 : 08:15 AM

भारत के 100 रन

30.1 ओवर: पैट कमिंस की गेंद पर चौके से भारत के 100 रन पूरे। भारत का स्कोर- 101/1. मयंक 101 गेंद पर 7 चौकों की बदौलत 60 रन बना चुके हैं।

03 Jan, 19 : 08:03 AM

मयंक अग्रवाल की फिफ्टी

29.2 ओवर: मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौके से मयंक अग्रवाल की फिफ्टी। मयंक ने 96 गेंदों पर यह अर्धशतक लगाया है। तीन पारियों में मयंक की दूसरी फिफ्टी है ये। भारत- 92/1. मयंक 51 रन पर खेल रहे हैं। पुजारा 25 पर नाबाद 


03 Jan, 19 : 08:03 AM

28 ओवर के बाद भारत- 85/1. पुजारा और मयंक अग्रवाल के बीच दूसरे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी हो चुकी है। मयंक 44 रन और पुजारा 25 रनों पर खेल रहे हैं।

03 Jan, 19 : 07:45 AM

लंच के बाद खेल शुरू

लंच के बाद एक बार फिर खेल शुरू हो चुका है। भारत- 70/1

03 Jan, 19 : 07:05 AM

लंच की घोषणा

24 ओवर के बाद भारत- 69/1. लंच की घोषणा। पुजारा 59 गेंदों पर 16 रन जबकि मयंक अग्रवाल 79 गेंदों पर 42 रन बना चुके हैं। मयंक ने 5 चौके लगाये हैं। एक चौका पुजारा के बल्ले से निकला है।

03 Jan, 19 : 06:27 AM

ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया रिव्यू

14.2 ओवर: पैट कमिंस की गेंद पर पुजारा के खिलाफ विकेट के पीछे कैच की जोरदार अपील। ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू मांगा लेकिन फैसला भारत के हक में गया। 


03 Jan, 19 : 06:14 AM

भारत के 50 रन

13.6 ओवर: मिशेल स्टार्क की गेंद पर मयंक अग्रवाल के चौके से भारत के 50 रन पूरे। भारत- 51/1. मयंक 46 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं और 4 चौके लगा चुके हैं। वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने 32 गेंदों पर एक चौके की बदौलत 12 रन बनाये हैं।

03 Jan, 19 : 05:42 AM

भारत 8 ओवर के बाद

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 31/1. मयंक अग्रवाल 21 गेंदों पर 13 रन बना चुके हैं। मयंक ने एक चौका लगाया है जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 21 गेंद पर 8 रन बनाये हैं।

03 Jan, 19 : 05:10 AM

केएल राहुल आउट

1.3 ओवर: भारत को दूसरे ही ओवर में झटका। ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल (9) स्लिप में कैच आउट। शॉन मार्श ने जोश हेजलवुड की गेंद पर लिया विकेट। भारत- 10/1. चेतेश्वर पुजारा अब बैटिंग के लिए आए हैं। 


03 Jan, 19 : 05:02 AM

भारत की बैटिंग शुरू

भारत की बैटिंग शुरू, केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ओपनिंग करने उतरे हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क का पहला ओवर।

03 Jan, 19 : 04:38 AM

भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 


Open in app