IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड ने कसा मैच पर शिकंजा, भारत अभी 219 रन पीछे

India A vs New Zealand A: न्यूजीलैंड ए ने भारत ए के खिलआफ पहले अनधिकृत टेस्ट के तीसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत करते हुए ली 219 रनों की बढ़त

By भाषा | Published: February 1, 2020 03:41 PM2020-02-01T15:41:34+5:302020-02-01T15:41:56+5:30

India A vs New Zealand A, 1st unofficial Test: India A trail by 219 runs | IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड ने कसा मैच पर शिकंजा, भारत अभी 219 रन पीछे

भारत ए के खिलाफ चैपमैन ने 114 और क्लीवेर ने बनाए 196 रन

googleNewsNext
Highlightsन्यूजीलैंड ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट में मजबूत की स्थितिन्यूजीलैंड ए के पहली पारी के 562 रन के जवाब में भारत के दो विकेट जल्दी गिरे

क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड ए के पहली पारी के 562 रन के जवाब में भारत ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट में दूसरी पारी में दो विकेट पर 127 रन बनाये जब खराब रोशनी के कारण खेल चार ओवर पहले ही रोकना पड़ा। भारत ए ने पहली पारी में 216 रन बनाये थे। मेजबान ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर घोषित कर दी।

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर भारत ए ने दूसरी पारी में दो विकेट 127 रन पर गंवा दिये। अभी भी भारत ए 219 रन से पीछे है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर प्रियांक पांचाल 67 और शुभमन गिल 33 रन बनाकर खेल रहे थे।

न्यूजीलैंड ए ने कल के स्कोर पांच विकेट पर 385 रन से आगे खेलना शुरू किया। डेन क्लीवेर और मार्क चैपमैन ने छठे विकेट के लिये 268 रन की साझेदारी की। क्लीवेर ने 344 गेंद में 196 रन बनाये जबकि चैपमैन ने 245 गेंद में 114 रन की पारी खेली। क्लीवेर ने अपनी पारी में 20 चौके और एक छक्का जड़ा।

वहीं चैपमैन ने 11 बार गेंद को सीमारेखा तक पहुंचाया। आठवें नंबर पर उतरे कोल मैकोंची ने 74 गेंद में नाबाद 50 रन बनाये। उन्होंने क्लीवेर के साथ सातवें विकेट के लिये 114 रन जोड़े। भारत ए के ईशान पोरेल और एस संदीप वारियर को दो-दो विकेट मिले। भारत ए ने पहले ही ओवर में मयंक अग्रवाल का विकेट गंवा दिया। अभिमन्यु ईश्वरन 26 रन बनाकर आउट हुए।

Open in app