IND vs SL: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 37 रन बनाते ही मार्टिन गुप्टिल और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। 123 मैच, 115 पारी के साथ 3307 रन बना चुके हैं।
पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। कोहली 97 मैच खेले हैं, 89 पारी में 3296 रन बनाए हैं। केएल राहुल सूची में 52 पारियों में 1831 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के 3299 रन हैं। 112 मैच में 108 पारी खेले हैं।
भारत दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम को तीन टी20 मैच खेलने हैं। इसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया आज पहला टी20 लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रहा है। इसके बाद अन्य दो मैच 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में खेले जाएंगे।
रोहित इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं और 100 मैच खेलने वाले एकमात्र भारतीय भी हैं। एमएस धोनी (98) सबसे अधिक T20 इंटरनेशनल खेलने वाले भारतीयों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं जबकि विराट कोहली 97 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कोहली को हालांकि श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से आराम दिया गया है।
रोहित को पहले T20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान पाकिस्तान के बाबर आजम के सबसे तेज 1000 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए भी 63 रनों की जरूरत है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें ये रन श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में ही बनाने होंगे। रोहित ने कप्तान के रूप में फिलहाल 25 पारियों में 40.73 की औसत और 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 937 रन बनाए हैं।