IND vs SL 3rd T20: दुनिया का नंबर एक टी20 खिलाड़ी ने साल 2023 का पहला शतक बनाया, श्रीलंका के खिलाफ तूफान, 8 छक्के, 6 चौके, 45 गेंद और 100 रन

IND vs SL 3rd T20: टी20 में साल 2023 में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी सूर्यकुमार ने श्रीलंका के बॉलर पर टूट पड़े। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 07, 2023 8:31 PM

Open in App
ठळक मुद्देतीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका के खिलाफ धमाका कर दिया। सूर्यकुमार ने 45 गेंद में शतक पूरा किया, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल हैं।  सूर्य कुमार ने 2022 में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

IND vs SL 3rd T20: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विश्व का नंबर एक खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका के खिलाफ धमाका कर दिया। टी20 में साल 2023 में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी सूर्यकुमार ने श्रीलंका के बॉलर पर टूट पड़े। 

सूर्यकुमार यादव के नाबाद शतक से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में पांच विकेट पर 228 रन बनाये। सूर्यकुमार 51 गेंद में सात चौकों और नौ छक्कों की मदद से 112 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल ने नौ गेंद में 21 रन बनाये। इससे पहले शुभमन गिल ने 46 और राहुल त्रिपाठी ने 35 रन का योगदान दिया।

भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक (गेंदों का सामना)- (Fastest T20I centuries for India (balls faced)

35 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका इंदौर 2017

45 सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका राजकोट 2023*

46 केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज लॉडरहिल 2016

48 सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम 2022

49 सूर्यकुमार यादव बनाम न्यूजीलैंड माउंट माउंगानुई 2022।

सूर्यकुमार ने 45 गेंद में शतक पूरा किया, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल हैं। भारतीय बल्लेबाजों सूर्यकुमार यादव को वर्ष 2022 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए वर्ष के टी20 क्रिकेटर पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। सूर्य कुमार ने 2022 में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने इस वर्ष टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1164 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 187.43 रहा। उन्होंने इस साल 68 छक्के लगाए जो कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड है। वह इस वर्ष टी20 रैंकिंग में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज भी बने।

टॅग्स :Suryakumar Yadavटीम इंडियाअक्सर पटेलहार्दिक पंड्याHardik Pandya
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या