IND vs SA, U19 Women’s T20 World Cup: 21 गेंद पहले मारी बाजी, विश्व कप में जीत से शुरुआत, मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सहरावत और शेफाली ने किया धमाका

IND vs SA, U19 Women’s T20 World Cup: सलामी बल्लेबाज श्वेता सेहरावत के नाबाद 92 रन और कप्तान शेफाली वर्मा के 16 गेंद में 45 रन की मदद से भारत ने अंडर 19 टी20 विश्व कप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 14, 2023 8:11 PM

Open in App
ठळक मुद्देभारत को ग्रुप डी में रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अभियान शुरू की।बेनोनी और पोचेफस्ट्रूम में चार स्टेडियमों में कुल 41 मैच खेले जायेंगे।

IND vs SA, U19 Women’s T20 World Cup: भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 महिला विश्व कप में धमाका कर दिया। टीम इंडिया न बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पहले मैच 8 विकेट से जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बनाए। भारत ने 21 गेंद पहले बाजी मारी।

श्वेता सहरावत ने कमाल की पारी खेली। सहरावत 57 गेंद पर 92 रन बनाया। पारी के दौरान 20 चौके लगाए। भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा ने एक ओवर में 26 रन कूट डाले। वर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंद में 45 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल है। 

भारत के लिए अपने अभियान शानदार की। श्वेता सहरावत ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 57 गेंदों में नाबाद 92 रन की पारी खेली, जिसमें 20 चौके शामिल थे। उप-कप्तान को कप्तान शेफाली वर्मा ने पावरप्ले में 16 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, जिसमें 70 रन बने। भारत 21 गेंद शेष जीत हासिल की।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिये 167 रन का लक्ष्य रखा। भारत के लिये शेफाली और सेहरावत ने सात ओवर में 77 रन की साझेदारी की। भारत के लिये 51 टी20 , दो टेस्ट और 21 वनडे खेल चुकी शेफाली शानदार फॉर्म में दिखी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को मनचाहे शॉट खेले।

अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और एक छक्का लगाया। वह आठवें ओवर में स्पिनर मियाने स्मिट की गेंद पर आउट हुई। वहीं सेहरावत ने 57 गेंद की अपनी पारी में 20 चौके लगाये। उन्होंने 21 गेंद बाकी रहते भारत को जीत तक पहुंचाया। शेफाली ने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए दो विकेट लिये। दक्षिण अफ्रीका के लिये सिमोन लौरेंस ने 44 गेंद में 61 और इलांड्री जांसे वान रेंसबर्ग ने 13 गेंद में 23 रन बनाये।

बायें हाथ की स्पिनर सोनम यादव ने रेंसबर्ग को विकेट के पीछे रिचा घोष के हाथों लपकवाकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद शेफाली ने ओलुहले सियो को पवेलियन भेजा। लौरेंस के 17वें ओवर में रन आउट होने के बाद मेजबान टीम की रनगति पर अंकुश लग गया। टीम ने पांच विकेट पर 166 रन बनाये।

U19 महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का कार्यक्रमः (Indian team's schedule at U19 Women's T20 World Cup 2023)

 14 जनवरीः भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

16 जनवरीः भारत बनाम यूएई

18 जनवरी- भारत बनाम स्कॉटलैंड।

टीम इंडियाः शेफाली वर्मा, श्वेता सहरावत, ऋचा घोष, जी तृषा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु, सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु , फलक नाज, शबनम स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

टॅग्स :आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कपटीम इंडियाशेफाली वर्मादक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या