IND vs SA, 1st T20I: अर्शदीप और दीपक ने किया धमाल, टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे, दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

IND vs SA, 1st T20I: टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में अफ्रीका को 8 विकेट से मात देकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। दूसरा टी20 मैच 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 28, 2022 10:15 PM

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके। दीपक चाहर ने 4 ओवर में 24 रन खर्च कर 2 विकेट निकाले।

IND vs SA, 1st T20I: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर ने दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम को झकझोर कर रख दिया। टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में अफ्रीका को 8 विकेट से मात देकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। दूसरा टी20 मैच 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। 

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके। चाहर ने 4 ओवर में 24 रन खर्च कर 2 विकेट निकाले। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने 41 रन की फाइटिंग पारी खेली। 35 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के मारे। 

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और उप कप्तान केएल राहुल ने शानदार पारी खेली। यादव ने 33 गेंद में अर्धशतक बनाया। 5 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। केएल राहुल ने 56 गेंद में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल हैं। दोनों ने 93 रन की पार्टनरशिप की।

दक्षिण अफ्रीका के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। पहले छह ओवरों में 17 रन और यह टी20ई में भारत का सबसे कम पावरप्ले स्कोर है। कप्तान रोहित शर्मा जीरो पर आउट हुए। विराट कोहली 9 गेंद में मात्र 3 रन बनाए।

टॅग्स :टीम इंडियादक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमरोहित शर्माकेएल राहुलविराट कोहलीSuryakumar Yadavटेम्बा बावुमा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या