IND vs NZ Score: 50 छक्के पूरे, एक विश्व कप में सर्वाधिक छक्के मारने में कप्तान रोहित सबसे आगे, गेल, एबी, मैक्सवेल पीछे, देखें लिस्ट

IND vs NZ Score: भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। 7 ओवर में 61 रन बना चुकी है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 15, 2023 2:33 PM

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया।एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। क्रिस गेल, इयोन मोर्गन, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स और क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ दिया। 

IND vs NZ Score: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने क्रिस गेल, इयोन मोर्गन, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स और क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ दिया। भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। 7 ओवर में 61 रन बना चुकी है।

रोहित बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप इतिहास में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। पांचवें ओवर में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर छक्का जड़कर 27वीं विश्व कप पारी में क्रिस गेल के 49 छक्कों को पीछे छोड़ते हुए उपलब्धि हासिल की। ग्लेन मैक्सवेल (43), एबी डिविलियर्स (37) और डेविड वार्नर (37) छक्के लगाने वालों की सूची में शीर्ष पांच में शामिल हैं।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

50 - रोहित शर्मा

49 - क्रिस गेल

43 - ग्लेन मैक्सवेल

37- एबी डिविलियर्स

37 - डेविड वार्नर।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को विश्व कप के सेमीफाइनल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है । भारत ने ग्रुप चरण में सभी नौ मैच जीते थे जबकि न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम रही।

एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के

27 - रोहित शर्मा (2023)

26 - क्रिस गेल (2015)

22 - इयोन मोर्गन (2019)

22 - ग्लेन मैक्सवेल (2023)

21 - एबी डिविलियर्स (2015)

21 - क्विंटन डी कॉक (2023)

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपरोहित शर्माएबी डिविलियर्सक्विंटन डी कॉक

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या