IND Vs NZ: इंग्लैंज के दिग्गज खिलाड़ी से आगे निकले मुंबई में जन्मे न्यूजीलैंड के स्पिनर, वानखेड़े में चल गया जादू

IND Vs NZ:  भारत ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 276 रन पर समाप्त घोषित की। भारत ने अपनी पहली पारी में 325 रन बनाये थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 62 रन पर आउट हो गयी थी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 5, 2021 03:40 PM2021-12-05T15:40:53+5:302021-12-05T15:42:22+5:30

IND Vs NZ Ajaz Patel records 14-225 best bowling figures against India in Test | IND Vs NZ: इंग्लैंज के दिग्गज खिलाड़ी से आगे निकले मुंबई में जन्मे न्यूजीलैंड के स्पिनर, वानखेड़े में चल गया जादू

वह एक टेस्ट पारी में सभी दस विकेट लेने वाले खेल के इतिहास में तीसरे गेंदबाज बन गए।

googleNewsNext
Highlightsभारत ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में केवल 28 ओवर में आउट कर दिया था।गिल और कोहली ने तीसरे विकेट के लिये 82 रन जोड़े।रविचंद्रन अश्विन ने चाय के विश्राम से ठीक पहले लैथम को पगबाधा आउट किया।

IND Vs NZ: न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज किए। कीवी स्पिनर ने रविवार को यहां मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की।

उन्होंने 14-225 के आंकड़े दर्ज किए। वह एक टेस्ट पारी में सभी दस विकेट लेने वाले खेल के इतिहास में तीसरे गेंदबाज बन गए। इसके पहले जिम लेकर और अनिल कुंबले ने यह कारनामा किया था। न्यूजीलैंड की तरफ से पहली पारी में 119 रन देकर सभी 10 विकेट लेने वाले स्पिनर एजाज पटेल ने दूसरी पारी में 106 रन देकर चार जबकि रचिन रविंद्र ने 56 रन देकर तीन विकेट लिये।

पटेल ने इस तरह से मैच में 225 रन देकर 14 विकेट लिये। यह भारत में किसी भी विदेशी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पटेल के 10 विकेट के कारनामे के बावजूद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ था। भारत की तरफ से 70 ओवर में 25 चौके और 11 छक्के लगे।

आलम यह था कि ऋद्धिमान साहा (13) को छोड़कर भारत के प्रत्येक बल्लेबाज ने छक्का जड़ा। अकेले अक्षर पटेल ने अपनी तूफानी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाये। श्रेयस अय्यर ने आठ गेंदों पर 14 रन की अपनी पारी में दो छक्के जड़े।

भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ मैच गेंदबाजी का आंकड़ाः

14/225 एजाज पटेल, मुंबई 2021

13/106 इयान बॉथम, मुंबई 1980।

न्यूजीलैंड के लिए सर्वश्रेष्ठ मैच गेंदबाजी के आंकड़ेः

15/123 रिचर्ड हैडली बनाम ऑस्ट्रेलिया 1985

14/225 एजाज पटेल बनाम भारत 2021

12/149 डेनियल विटोरी बनाम ऑस्ट्रेलिया 2000

12/170 डेनियल विटोरी बनाम बैन 2004।

वानखेड़े में सर्वश्रेष्ठ मैच गेंदबाजी के आंकड़ेः

14/225 एजाज पटेल बनाम भारत 2021

13/106 इयान बॉथम बनाम भारत 1980

12/167 रवि अश्विन बनाम इंग्लैंड 2016।

Open in app