HighlightsIND vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड की 50 रन से जीत
IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है, भारतीय टीम सीरीज के पहले 3 मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। न्यूजीलैंड टीम भी सीरीज में जीत का खाता खोलने के लिए उतरेगी। भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा और टॉस आधा घंटे पहले 6:30 बजे होगा। लाइव मैच आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
28 Jan, 26 : 10:35 PM
IND vs NZ LIVE Score: न्यूजीलैंड की 50 रन से जीत
28 Jan, 26 : 10:34 PM
IND vs NZ LIVE Score: न्यूजीलैंड की 50 रन से जीत
28 Jan, 26 : 10:30 PM
IND vs NZ LIVE Score: भारत का स्कोर 165/9
28 Jan, 26 : 09:52 PM
IND vs NZ LIVE Score: रिंकू सिंह आउट, भारत का स्कोर 93/5
28 Jan, 26 : 09:51 PM
IND vs NZ LIVE Score: रिंकू सिंह आउट, भारत का स्कोर 89/5
28 Jan, 26 : 09:48 PM
IND vs NZ LIVE Score: रिंकू सिंह आउट, भारत का स्कोर 82/5
28 Jan, 26 : 09:40 PM
IND vs NZ LIVE Score: हार्दिक पंड्या आउट, भारत का स्कोर 73/4
28 Jan, 26 : 09:36 PM
IND vs NZ LIVE Score: हार्दिक पंड्या आउट, भारत का स्कोर 63/4
28 Jan, 26 : 09:35 PM
IND vs NZ LIVE Score: संजू सैमसन आउट, भारत का स्कोर 63/4
28 Jan, 26 : 09:25 PM
IND vs NZ LIVE Score: अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव आउट, भारत का स्कोर 55/2
28 Jan, 26 : 08:47 PM
IND vs NZ LIVE Score: जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के आगे फेल हुआ बल्लेबाज
28 Jan, 26 : 08:46 PM
IND vs NZ LIVE Score: न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में खड़ा किया 215 रनों का स्कोर
28 Jan, 26 : 08:45 PM
IND vs NZ LIVE Score: भारत के सामने जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य
28 Jan, 26 : 08:44 PM
IND vs NZ LIVE Score: भारत के सामने जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य
28 Jan, 26 : 07:48 PM
IND vs NZ LIVE Score: रचिन रविंद्र आउट, न्यूजीलैंड का स्कोर 108/2
28 Jan, 26 : 07:47 PM
IND vs NZ LIVE Score: रचिन रविंद्र आउट, न्यूजीलैंड का स्कोर 107/2
28 Jan, 26 : 07:29 PM
IND vs NZ LIVE Score: डेवन कॉन्वे और टिम सेफर्ट क्रीज पर, न्यूजीलैंड का स्कोर 72/0
28 Jan, 26 : 07:27 PM
IND vs NZ LIVE Score: टीम इंडिया प्लेइंग 11, न्यूजीलैंड का स्कोर 61/0
28 Jan, 26 : 07:26 PM
IND vs NZ LIVE Score: डेवन कॉन्वे और टिम सेफर्ट क्रीज पर, न्यूजीलैंड का स्कोर 55/0
28 Jan, 26 : 06:37 PM
IND vs NZ LIVE Score: रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी
टी20 विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि आगामी टूर्नामेंट में हरफनमौला हार्दिक पंड्या और बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भारत की सफलता की कुंजी होंगे। गत चैम्पियन भारत प्रबल दावेदार के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगा। रोहित ने जियो हॉटस्टार से कहा ,‘‘ जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह दोनों का साथ में होना हमारे लिये बहुत सकारात्मक है क्योंकि दोनों विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अर्शदीप नयी गेंद से स्विंग कराने में माहिर है और शुरूआती विकेट लेता है । वह नयी गेंद से और डैथ ओवरों में गेंदबाजी करता है। शुरूआत और अंत बहुत महत्वपूर्ण है और वह दोनों में मजबूत है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वह नयी गेंद को स्विंग कराके बायें हाथ के बल्लेबाजों को स्लिप में कैच आउट करा सकता है और दाहिने हाथ के बल्लेबाजों के पैड को निशाना बना सकता है। नयी गेंद के गेंदबाजों के लिये यह कौशल काफी अहम है। वह हमेशा विकेट लेने की कोशिश करता है और यही वजह है कि वह पहला ओवर डालता है।’’ रोहित ने कहा ,‘‘ टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसने शानदार गेंदबाजी की। मुझे अभी भी याद है कि क्विंटोन डि कॉक को क्रीज पर जमने के बाद उसने आउट किया और 19वें ओवर में दो या तीन रन ही दिये जिससे दक्षिण अफ्रीका दबाव में आ गई।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वह टी20 विश्व कप 2026 में भी भारत के लिये अहम साबित होगा।’’ भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता जिसके बाद रोहित ने इस प्रारूप से विदा ले ली। हार्दिक की भूमिका के बारे में रोहित ने कहा ,‘‘ हार्दिक पंड्या जब भी टीम में होता है तो उसकी भूमिका बड़ी होती है। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी में निरंतरता से खेलता है । टीम दबाव में होती है तब उसकी बल्लेबाजी अहम होती है। अगर 15 या 16 ओवर में हमारा स्कोर 160 है और हार्दिक क्रीज पर है तो वह 210 या 220 तक ले जा सकता है। हमारे चार विकेट भी 50 रन पर गिरे हों तो वह पारी को संभाल सकता है ।’ रोहित ने कहा कि कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती दोनों को अंतिम एकादश में रख पाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा ,‘‘ कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी कि कुलदीप और वरूण दोनों को साथ में कैसे उतारें। दो तेज गेंदबाजों को ही उतारने पर यह संभव है। वैसे मैं होता तो दोनों को टीम में रखता क्योंकि दोनों विकेट लेते हैं और बल्लेबाज उन्हें भांप नहीं पाते।’’ टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में सात फरवरी से आठ मार्च के बीच होना है।
28 Jan, 26 : 06:31 PM
IND vs NZ LIVE Score: भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव मैच कमेंट्री
सुनील गावस्कर ने कहा कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए काफ़ी अनुकूल है। पाटा पिच है इसलिए गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी।
28 Jan, 26 : 06:23 PM
IND vs NZ LIVE Score: भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव मैच स्कोरकार्ड, चौथा मुकाबला विशाखापट्टनम में, देखें मैच का लाइव अपडेट