IND vs SA 2nd Test: दूसरे दिन का खेल समाप्त, 58 रनों की बढ़त के साथ भारत का स्कोर 85/2

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 58 रनों की बढ़त के साथ दो विकेट खोकर 85 बना लिए हैं। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे 11 रन बनाकर तो पुजारा 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

By रुस्तम राणा | Published: January 04, 2022 9:26 PM

Open in App
ठळक मुद्देखेल समाप्त होने तक 58 रनों की लीड के साथ भारत का स्कोर 85/2सलामी बल्लेबाज कप्तान केएल राहुल 8 तो अग्रवाल 23 रन पर हुए आउट

जोन्हासबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त हो गया। इस समय भारत अपनी दूसरी पारी की बल्लेबाजी कर रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 58 रनों की बढ़त के साथ दो विकेट खोकर 85 बना लिए हैं।

क्रीज पर अजिंक्य रहाणे 11 रन बनाकर तो पुजारा 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का पहला विकेट 24 रनों पर कप्तान केएल राहुल के रूप में गिरा। वे 8 रनों के स्कोर में मार्को जानसेन की गेंद पर मार्क्रम को कैच थमा बैठे। इसके बाद मयंक अग्रवाल 23 रनों पर आउट हो गए। 

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम 229 रन पर आउट हो गई। टीम इंडिया ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के पहली पारी के 202 रन के जवाब में दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 229 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने 27 रन की बढ़त हासिल की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कीगन पीटरसन ने 62 जबकि तेंबा बावुमा ने 51 रन बनाए। भारत की तरफ से शारदुल ठाकुर ने 61 रन देकर 7 जबकि मोहम्मद शमी ने 52 रन देकर दो विकेट चटकाए।

शार्दुल ठाकुर ने इतिहास दूसरे दिन इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ है। पवेलियन वापस लौट रहे थे तो सपोर्ट स्टाफ और भारतीय कोच से स्टैंडिंग ओवेशन मिला। भारतीय टीम के नए कोच राहुल द्रविड़ ने ठाकुर की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की।

दक्षिण अफ्रीका में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ पारी के आंकड़े

7/61 एस ठाकुर, जोहानिसबर्ग  2021/22 *

7/120 हरभजन सिंह, केप टाउन 2010/11

6/53 ए कुंबले, जोहानिसबर्ग  1992/93

6/76 जे श्रीनाथ, पोर्ट एलिजाबेथ 2001/02

6/138 आर जडेजा, डरबन 2013/14

टॅग्स :टीम इंडियादक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमटेस्ट क्रिकेटकेएल राहुलशार्दुल ठाकुर
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या