IND Vs NZ 2nd T20I: सूर्यकुमार यादव ने 468 दिनों के बाद हाफ सेंचुरी बनाई,T20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौटे

सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को एक अहम अर्धशतक लगाकर कुछ दबाव कम किया। जब उनकी टीम 6/2 पर थी, तब बल्लेबाजी करने आए यादव ने जवाबी हमला करते हुए अर्धशतक बनाया और रन बनाने शुरू किए।

By रुस्तम राणा | Updated: January 23, 2026 23:01 IST2026-01-23T23:01:26+5:302026-01-23T23:01:26+5:30

IND Vs NZ 2nd T20I Suryakumar Yadav Scores Half-Century After 468 Days, Returns To Form Ahead Of ICC T20 World Cup 2026 | IND Vs NZ 2nd T20I: सूर्यकुमार यादव ने 468 दिनों के बाद हाफ सेंचुरी बनाई,T20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौटे

IND Vs NZ 2nd T20I: सूर्यकुमार यादव ने 468 दिनों के बाद हाफ सेंचुरी बनाई,T20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौटे

googleNewsNext

IND Vs NZ 2nd T20I: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव फॉर्म में लौट आए हैं। टूर्नामेंट से पहले यादव की फॉर्म एक बड़ा चर्चा का विषय रही है। 33 साल के इस खिलाड़ी को इसी वजह से काफी आलोचना झेलनी पड़ी है, जबकि भारत खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में लगातार जीतने वाली टीम बन गई है।

यादव ने शुक्रवार को एक अहम अर्धशतक लगाकर कुछ दबाव कम किया। जब उनकी टीम 6/2 पर थी, तब बल्लेबाजी करने आए यादव ने जवाबी हमला करते हुए अर्धशतक बनाया और रन बनाने शुरू किए। यह इस फॉर्मेट में SKY का 23 पारियों में पहला अर्धशतक था, जिससे इस मुकाम तक पहुंचने का 468 दिन का इंतजार खत्म हुआ।

उन्होंने 23 गेंदों में पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और 37 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के जड़कर 82 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को रायपुर में 7 विकेट से दूसरी जीत दिलाई। इसके साथ ही 209 रनों के लक्ष्य को भारत ने 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। 

निश्चित रूप में इसमें ईशान किशन की विस्फोटक अंदाज में आई अर्धशतकीय पारी शामिल है। किशन ने अर्धशतकीय पारी में 32 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के साथ 4 छक्के लगाए। भारत 5 मैचों की इस सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। 

इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 208 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 जबकि रचिन रविंद्र ने 44 रन का योगदान दिया था। भारत के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके।

Open in app