IND vs ENG: रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने जड़े नाबाद शतक, टेस्ट में खेली वनडे जैसी पारी, धर्मशाला में की चौके-छक्कों का बारिश

दूसरे दिन लंच से पहले रोहित और गिल ने शतक जड़े। लंच तक गिल 101 और रोहित 100 रन बनाकर खेल रहे थे। रोहित ने अपनी पारी में 3 छक्के और 13 चौके लगाए। गिल ने 5 छक्के उड़ाए और 10 चौके जड़े।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: March 08, 2024 11:48 AM

Open in App
ठळक मुद्देलंच तक गिल 101 और रोहित 100 रन बनाकर खेल रहे थेरोहित ने अपनी पारी में 3 छक्के और 13 चौके लगाएगिल ने 5 छक्के उड़ाए और 10 चौके जड़े

IND vs ENG: इंग्लैंड को 218 रन पर समेटने के बाद भारत ने पहली पारी में शुभमन गिल और रोहित शर्मा के शानदार शतकों की मदद से अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दूसरे दिन लंच से पहले रोहित और गिल ने शतक जड़े। लंच तक गिल 101 और रोहित 100 रन बनाकर खेल रहे थे। रोहित ने अपनी पारी में 3 छक्के और 13 चौके लगाए। गिल ने 5 छक्के उड़ाए और 10 चौके जड़े।

इससे पहले  यशस्वी जायसवाल (58 गेंद में 57 रन, पांच चौके, तीन छक्के) ने अर्धशतक जड़ा था।  यशस्वी जायसवाल और रोहित ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई थी। पहले विकेट के लिए 104 रन की तेजतर्रार साझेदारी करके भारत को दोनों खिलाड़ियों ने पहले दिन ही मजबूत कर दिया था। भारत को रोहित और जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

रोहित ने मार्क वुड पर चौके से खाता खोलने के बाद इस तेज गेंदबाज की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा। रोहित को 20 रन के निजी स्कोर पर जेम्स एंडरसन की गेंद पर मैदानी अंपायर ने विकेट के पीछे कैच आउट करार दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा क्योंकि गेंद पैड से लगकर गई थी। जायसवाल ने धीमी शुरुआत के बाद ऑफ स्पिनर शोएब बशीर का स्वागत चार गेंद में तीन छक्कों के साथ किया। जायसवाल ने बशीर पर लगातार दो चौकों के साथ 56 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 21वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। वह हालांकि अगली गेंद पर एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में फोक्स के हाथों स्टंप हो गए।

धर्मशाला में कुलदीप (72 रन पर पांच विकेट) ने इससे पहले पारी में चौथी बार पांच या इससे अधिक विकेट चटकाते हुए इंग्लैंड के शीर्ष और मध्य क्रम को समेटा तो वहीं अश्विन (51 रन पर चार विकेट) ने निचले क्रम को ध्वस्त किया। रविंद्र जडेजा (17 रन पर एक विकेट) ने भी एक विकेट चटकाए जिससे सभी 10 विकेट स्पिनरों के खाते में गए। इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली (108 गेंद में 79 रन, 11 चौके और एक छक्का) शीर्ष स्कोरर रहे। अश्विन की तरह अपना 100वां टेस्ट खेल रहे जॉनी बेयरस्टो (18 गेंद में 29 रन), सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (27), जो रूट (26) और बेन फोक्स (24) अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे।

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडरोहित शर्माशुभमन गिलटेस्ट क्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या