LIVE
Get Latest Updates
23 Nov, 19 : 08:30 PM
भारत को छठी सफलता, दूसरे दिन का खेल समाप्त
उमेश यादव ने तैजुल इस्लाम को अपना आज का दूसरा शिकार बनाया। इसी के साथ दूसरे दिन की समाप्ति हो चुकी है। भारत के पास फिलहाल 89 रन की लीड। BAN 152/6 (32.3)
23 Nov, 19 : 07:58 PM
इशांत शर्मा को चौथी सफलता
25.6 ओवर में इशांत शर्मा की गेंद पर मेहदी अपना कैच विराट कोहली को थमा बैठे। इशांत अब तक इस मैच में कुल 9 विकेट चटका चुके हैं। बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। BAN 133/5 (26.0)
23 Nov, 19 : 07:40 PM
रहाणे ने टपकाया कैच
अश्विन की चौथी गेंद पर रहाणे ने मेहदी हसन का आसान कैच टपकाया। बांग्लादेश ने 23 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। भारत के पास 132 रन की लीड शेष।
23 Nov, 19 : 07:20 PM
महमुदुल्लाह वापस लौटे
महमुदुल्लाह हैमस्ट्रिंग के चलते वापस लौट चुके हैं। उनके स्थान पर मेहदी हसन बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। बांग्लादेश के लिए ये बड़ा झटका साबित हो सकता है। BAN 82/4 (19.0)
23 Nov, 19 : 07:15 PM
बांग्लादेश की संभली स्थिति
बांग्लादेश ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं। टीम ने अपना आखिरी विकेट 13 के स्कोर पर खो दिया था। इसके बाद रहीम और महमुदुल्लाह संघर्ष कर रहे हैं।
23 Nov, 19 : 06:50 PM
रहीम-महमदुल्लाह ने टीम को संभाला
रहीम-महमदुल्लाह ने 47 गेंदों में 50 रन की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया है। भारत के पास यहां से 178 रन की लीड शेष रह गई है। BAN 63/4 (14.3)
23 Nov, 19 : 06:32 PM
11 ओवर पूरे
बांग्लादेश की पारी के 11 ओवर पूरे हो चुके हैं। महमदुल्लाह 19, जबकि मुशफिकुर रहीम 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। इशांत शर्मा अब तक कुल 8 विकेट झटक चुके हैं। BAN 45/4 (11)
23 Nov, 19 : 06:11 PM
जीत से 6 विकेट दूर भारत
टीम इंडिया ने 6.4 ओवर में इमरूल कायस का शिकार कर लिया है। ये बांग्लादेश का चौथा विकेट है, वहीं टीम इंडिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर रह गई है। BAN 13/4 (6.4)
23 Nov, 19 : 06:02 PM
आखिरी सेशन शुरू, बांग्लादेश को तीसरा झटका
आज के दिन के आखिरी सेशन की शुरुआत हो चुकी है। दूसरी ही गेंद पर उमेश यादव ने मिथुन को चलता कर दिया। मिथुन खराब शॉट लगाकर महज 6 रन के स्कोर पर चलते बने। BAN /3 (5.2)
23 Nov, 19 : 05:43 PM
दूसरा सेशन समाप्त
दूसरे सेशन की समाप्ति तक बांग्लादेश ने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 7 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोहम्मद मिथुन 4, जबकि इमरूल 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
23 Nov, 19 : 05:26 PM
भारत को दूसरी सफलता
2.5 ओवर में भारत को दूसरी सफलता हाथ लगी। इशांत शर्मा की गेंद पर मोमिनुल हक अपने बल्ले का किनारा दे बैठे। ऋद्धिमान साहा ने शानदार कैच लपका। टीम इंडिया यहां से जीत की ओर अग्रसर है। BAN 4/2 (3)
23 Nov, 19 : 05:13 PM
पहले ही ओवर में लगा बांग्लादेश को झटका
बांग्लादेश की ओर से शादमान इस्लाम और इमरूल कायस बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। पहला ओवर इशांत शर्मा के हाथों में। पांचवीं गेंद पर शादमान पगबाधा आउट। टीम का अब तक खाता भी नहीं खुल सका है।
23 Nov, 19 : 04:41 PM
उमेश यादव आउट
टीम इंडिया को उमेश यादव के रूप में आठवां झटका लगा। उमेश को शादमान इस्लाम ने कैच आउट किया। भारत ऑलआउट के बेहद करीब पहुंच चुका है। फिलहाल टीम ने 224 रन की लीड बना ली है। IND 330/8 (87.1)
23 Nov, 19 : 04:34 PM
भारत को सातवां झटका
टीम इंडिया को अश्विन के रूप में सातवां झटका लग चुका है। उन्होंने टीम के खाते में 9 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश की कोशिश इसी सेशन में टीम इंडिया को समेटने की है। IND 329/7 (86.0)
23 Nov, 19 : 04:29 PM
कोहली आउट
टीम इंडिया को कप्तान विराट कोहली के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। कोहली 80.3 ओवर में 136 रन बनाकर इबादत हुसैन का शिकार बने। उनके स्थान पर अश्विन बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं।
23 Nov, 19 : 04:01 PM
भारत के 300 रन पूरे
टीम इंडिया ने 300 रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली इस वक्त 136 रन बना चुके हैं। वहीं साहा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। IND 308/5 (80.1)
23 Nov, 19 : 03:44 PM
भारत को पांचवां झटका
दूसरे सेशन की दूसरी ही गेंद पर जाएद ने रवींद्र जडेजा को बोल्ड किया। जडेजा 12 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए रिद्धिमान साहा आए। IND 289/5 (76.2)
23 Nov, 19 : 03:21 PM
खेल अब तक
कप्तान विराट कोहली के शतक की बदौलत भारत ने दिन - रात्रि टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में चार विकेट पर 289 रन बना लिये। कोहली 130 रन और रविंद्र जडेजा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश की पहली पारी 106 रन पर सिमट गयी थी जिससे भारतीय टीम ने अभी अपनी कुल बढ़त 183 रन की कर ली है।
23 Nov, 19 : 03:03 PM
पहला सेशन समाप्त
पहले सेशन में भारत ने 30 ओवरों में 115 रन बनाए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने अजिंक्य रहाणे (51) के रूप में अपना एकमात्र विकेट गंवाया है। विराट कोहली फिलहाल 130 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। IND 289/4 (76.0)
23 Nov, 19 : 02:57 PM
भारत की विशाल लीड
टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर 176 रन की विशाल लीड बना ली है। अभी पहले दिन का सत्र समाप्त होने में 1 ओवर शेष है। ऐसे में बांग्लादेश पर पारी से हार का संकट मंडराने लगा है।
23 Nov, 19 : 02:30 PM
एलन बॉर्डर की बराबरी पर पहुंचे विराट कोहली, इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे
बांग्लादेश के खिलाफ कोलाकात में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 27वां शतक जड़कर एलन बॉर्डर की बराबरी कर ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज बॉर्डर ने अपने टेस्ट करियर में 27 शतक जड़े थे, जिसकी बराबरी पर विराट कोहली पहुंच चुके हैं। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...
23 Nov, 19 : 02:28 PM
कोहली ने ठोका शतक
विराट कोहली ने 159 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने 27वां टेस्ट शतक जड़कर एलन बॉर्डर की बराबरी भी कर ली है। IND 256/4 (67.5)
23 Nov, 19 : 01:49 PM
अर्धशतक की ओर रहाणे
अजिंक्य रहाणे अर्धशतक की ओर अग्रसर हैं। वह फिलहाल 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर 112 रन की लीड बना ली है। मेहमान टीम काफी परेशानी में नजर आ रही है।
23 Nov, 19 : 01:29 PM
54 ओवर पूरे
भारतीय पारी के 54 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। रहाणे और कोहली के बीच 89 गेंदों में 61 रन की साझेदारी हो चुकी है। कोहली 75, जबकि रहाणे 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। IND 198/3 (54.0)
23 Nov, 19 : 01:04 PM
दूसरे दिन का खेल शुरू
अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली मैदान पर आ चुके हैं। अल अमीन के हाथों में गेंद। पहली तीन बॉल पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर कोहली ने सिंगल निकाला। IND 175/3 (47.0)
23 Nov, 19 : 01:01 PM
दूसरे टेस्ट मैच के बीच ही ऋषभ पंत टीम से किए गए रिलीज
भारतीय चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली एक दिवसीय श्रृंखला से पहले घरेलू क्रिकेट खेलने के लिये ऋषभ पंत और शुभमन गिल को टेस्ट टीम से रिलीज करने का फैसला किया है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...
23 Nov, 19 : 12:52 PM
पहले दिन भारत को 68 रनों की बढ़त
भारत ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे अपने पहले दिन-रात टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार का अंत बांग्लादेश पर 68 रनों की बढ़त के साथ किया।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं। स्टम्प्स तक कप्तान विराट कोहली 59 और उप-कप्तान अजिंक्य राहणे 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 106 रन ही बना सकी थी। भारत ने मयंक अग्रवाल (14), रोहित शर्मा (21) और चेतेश्वर पुजारा (55) के विकेट खोए हैं।
Open in appशेअर :