IND vs AFG T20Is: पहली बार रोहित और विराट के साथ खेलेंगे रिंकू सिंह, 15 माह बाद मोहाली में खेला जा रहा मैच, जानें आंकड़े में कौन किस पर भारी, कहां देखें लाइव स्कोर

IND vs AFG T20Is: टी20 के सुपरस्टार रिंकू सिंह पहली बार दिग्गज खिलाड़ी के साथ खेलेंगे। 15 माह बाद मोहाली में मैच खेला जा रहा है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 11, 2024 12:37 PM

Open in App
ठळक मुद्देकप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली की वापसी हुई है।टी20 सीरीज की शुरुआत गुरुवार को मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होगी।टी20 विश्व कप से पहले यह भारत की आखिरी टी20I सीरीज़ है।

IND vs AFG T20Is: भारत और अफगानिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले अंतिम सीरीज खेली जाएगी। 14 माह के बाद भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली की वापसी हुई है। टी20 के सुपरस्टार रिंकू सिंह पहली बार दिग्गज खिलाड़ी के साथ खेलेंगे। 15 माह बाद मोहाली में मैच खेला जा रहा है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत गुरुवार को मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होगी। इस साल के अंत में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह भारत की आखिरी टी20I सीरीज़ है। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या टीम में नहीं हैं। 

T20I में भारत बनाम अफगानिस्तान के प्रमुख आंकड़े:

भारत बनाम एएफजी आमने-सामने

खेले गए मैच: 4

भारत जीता: 4

अंतिम परिणाम: दुबई 2022 में भारत 101 रन से जीता

पिछले पांच नतीजे:

IND जीता - 4

एएफजी जीता - 0

कोई नतीजा नहीं-1

भारत और अफगानिस्तानः

T20I में उच्चतम और निम्नतम स्कोर-

IND (उच्चतम स्कोर): दुबई में 212/2, 2022

IND (न्यूनतम स्कोर): कोलंबो, 2012 में 159/5

एएफजी (उच्चतम स्कोर): अबू धाबी में 144/7

2021 एएफजी (न्यूनतम स्कोर): दुबई में 111/8

2022 IND (सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर): दुबई में विराट कोहली 122*, 2022

IND (सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी): भुवनेश्वर कुमार 5/4, दुबई, 2022

एएफजी (सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर): इब्राहिम जादरान 64*, दुबई, 2022

एएफजी (सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी): शापूर जादरान 2/33, कोलंबो, 2012।

टीमें:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।

अफगानिस्तान: इब्राहिम जदरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलीखिल, हजरतुल्लाह जजाइ, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद कबी, करीम जन्नत, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीबुर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीनुल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदन नायब।

टॅग्स :आईसीसीविराट कोहलीरोहित शर्मारिंकू सिंहटीम इंडियाराशिद खानअफगानिस्तान क्रिकेट टीमबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या