Ind vs Afg Asia Cup 2022: भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराया, विराट का 71वां शतक और भुवी का पंच

Ind vs Afg Asia Cup 2022:विराट कोहली का शतक का इंतजार खत्म हुआ और 122 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने 4 रन देकर 5 विकेट निकाले। अफगान टीम ने 111 रन बनाए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 8, 2022 10:42 PM2022-09-08T22:42:20+5:302022-09-08T22:47:49+5:30

Ind vs Afg Asia Cup 2022 India won 101 runs virat kohli 71 Bhuvneshwar Kumar 4 runs 5 wickets | Ind vs Afg Asia Cup 2022: भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराया, विराट का 71वां शतक और भुवी का पंच

 भारत ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ औपचारिकता के मुकाबले में 101 रन से जीत दर्ज की।

googleNewsNext
Highlightsअफगानिस्तान के खिलाफ औपचारिकता के मुकाबले में दो विकेट पर 212 रन बनाये। कोहली ने 61 गेंद में 12 चौकों और छह छक्कों की मदद से 122 रन की नाबाद पारी खेली। नवंबर 2019 के बाद उनका पहला और करियर का 71वां शतक है।

Ind vs Afg Asia Cup 2022: भारत ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ औपचारिकता के मुकाबले में 101 रन से जीत दर्ज की। विराट कोहली का शतक का इंतजार खत्म हुआ और 122 रन बनाए। 71 वां शतक पूरा किया। भुवनेश्वर कुमार ने 4 रन देकर 5 विकेट निकाले। अफगान टीम ने 111 रन बनाए।

अफगानिस्तान की रनों से सबसे बड़ी हारः

116 बनाम इंग्लैंड कोलंबो आरपीएस 2012

101 बनाम भारत दुबई 2022 *

68 बनाम आयरलैंड अबू धाबी 2013

66 बनाम भारत अबू धाबी 2021

भारत की रनों से सबसे बड़ी जीतः

143 बनाम आयरलैंड मलाहाइड 2018

101 बनाम अफगान दुबई 2022 *

93 बनाम श्रीलंका कटक 2017

90 बनाम इंग्लैंड कोलंबो आरपीएस 2012।

भारत ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ औपचारिकता के मुकाबले में दो विकेट पर 212 रन बनाये। कोहली ने 61 गेंद में 12 चौकों और छह छक्कों की मदद से 122 रन की नाबाद पारी खेली। यह नवंबर 2019 के बाद उनका पहला और करियर का 71वां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली और अब वह सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं।

नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया और उनकी जगह कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने 41 गेंद में 62 रन बनाये। उन्होंने कोहली के साथ पहले विकेट के लिये 76 गेंद में 119 रन जोड़े । कोहली ने मनचाही दिशा में शॉट्स खेले और चिर परिचित फॉर्म में लौटने के संकेत दिये। दूसरे छोर पर राहुल ने भी आत्मविश्वास से भरी पारी खेली।

दोनों सलामी बल्लेबाजों ने स्पिनरों खासकर राशिद खान को संभलकर खेला । कोहली ने अपनी पारी में बेहतरीन स्वीप शॉट भी लगाये खासकर मुजीबुर रहमान को लगाया स्ट्रोक दर्शनीय था । उन्हें आठवें ओवर में डीप में मोहम्मद नबी ने जीवनदान भी दिया।

भारत ने दस ओवर में बिना किसी नुकसान के 87 रन बनाये। कोहली ने तेज गेंदबाज फरीद अहमद की गेंद पर पूल शॉट खेलकर शतक पूरा किया। उन्होंने शतक लगाने के बाद हेलमेट उतारा और अपनी चेन को चूमा । उन्होंने फजलहक फारूकी को दो छक्के और एक चौका लगाकर भारत को 200 के पार पहुंचाया।

Open in app