ICC World Cup 2019, IND vs NZ, 1st Semi-Final: न्यूजीलैंड के नाम हुआ इस विश्व कप में पहले पावरप्ले का सबसे धीमा स्कोर

ICC World Cup 2019, IND vs NZ, 1st Semi-Final: दोनों टीमों के बीच अब तक 106 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 55 में भारत ने जीत दर्ज की है। वहीं 45 मुकाबले न्यूजीलैंड के पक्ष में रहे हैं। 1 मैच टाई, जबकि 5 बेनतीजा रहे हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 9, 2019 04:16 PM2019-07-09T16:16:52+5:302019-07-09T16:25:32+5:30

ICC World Cup 2019, India vs New Zealand, 1st Semi-Final: Lowest PP scores in WC 2019: 27/1 NZ v Ind Manchester | ICC World Cup 2019, IND vs NZ, 1st Semi-Final: न्यूजीलैंड के नाम हुआ इस विश्व कप में पहले पावरप्ले का सबसे धीमा स्कोर

ICC World Cup 2019, IND vs NZ, 1st Semi-Final: न्यूजीलैंड के नाम हुआ इस विश्व कप में पहले पावरप्ले का सबसे धीमा स्कोर

googleNewsNext

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 9 जुलाई को विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में बेहद धीमी शुरुआत की। मैनचेस्टर में आलम ये रहा कि न्यूजीलैंड 17वीं गेंद पर अपना खाता खोल सका और पहले 10 ओवरों के खेल तक ये टीम 1 विकेट खोकर महज 27 रन ही बना सकी, जो इस विश्व कप का सबसे धीमा पावरप्ले रहा।

WC 2019 में सबसे धीमा पावरप्ले:
27/1 न्यूजीलैंड बनाम भारत, मैनचेस्टर
28/1 भारत बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम
29/2 वेस्टइंडीज बनाम भारत, मैनचेस्टर
30/2 न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, मैनचेस्टर
31/1 न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स

महज 1 रन पर गिरा न्यूजीलैंड का विकेट: न्यूजीलैंड की पारी के पहले दो ओवर मेडन रहे। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर गप्टिल ने सिंगल के साथ टीम का खाता खोला, लेकिन अगले ही ओवर में कोहली के हाथों बुमराह ने उन्हें चलता कर दिया। गप्टिल 14 गेंदों में महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दोनों टीमों के बीच अब तक विश्व कप में कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड हावी रहा है। वहीं दोनों टीमों के बीच अब तक 106 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 55 में भारत ने जीत दर्ज की है। वहीं 45 मुकाबले न्यूजीलैंड के पक्ष में रहे हैं। 1 मैच टाई, जबकि 5 बेनतीजा रहे हैं।

Open in app