धोनी विवाद पर स्टीव वॉ का बयान, 'उपमहाद्वीप में संन्यास लेने के मामले में खिलाड़ी ज्यादा स्वंतत्र'

Steve Waugh: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले भारतीय महाद्वीप में खिलाड़ी संन्यास लेने के मामले ज्यादा स्वतंत्र हैं

By भाषा | Published: July 13, 2019 10:23 AM

Open in App

लंदन, 13 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि उनके देश में बड़े सितारों को बाहर करने के लिये सर्वश्रेष्ठ चरणबद्ध नीति है जबकि उपमहाद्वीप में एक बार खिलाड़ी महान दर्जा हासिल कर ले तो उसके लिये ऐसा करना मुश्किल हो जाता है।

महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य को लेकर चल रहे विवाद के संदर्भ में जब वॉ से सवाल पूछा गया तो उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की संन्यास लेने की नीति के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, 'यह दिलचस्प है। ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से ऐसा करता है। यह मायने नहीं रखता कि आप कौन हो क्योंकि आपको जाना ही होता है।' ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक वॉ को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के हालात की तुलना भारत से करना सही नहीं होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘शायद उपमहाद्वीप में आपको ज्यादा स्वतंत्रता मिलती है क्योंकि 140 करोड़ लोग आपको फॉलो कर रहे होते हैं। खिलाड़ी व्यक्ति नहीं रहता। वे महान बन जाते हैं, भगवान। इसके बाद बाहर होना बहुत मुश्किल हो जाता है। जब लोग कुछ निश्चित उम्र के हो जाते हैं तो यह काफी चुनौतीपूर्ण बन जाता है। महेंद्र सिंह धोनी का आप जिक्र कर रहे हो, वह अब भी महान खिलाड़ी हैं।'

टॅग्स :स्टीव वॉएमएस धोनीआईसीसी वर्ल्ड कप

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या