ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2018: 11 नवंबर को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानिए कब खेला जाएगा कौन सा मैच

ICC Women’s World T20 2018: भारत और पाकिस्तान की टीमें 11 नवंबर को भिड़ेंगी, 9 से 24 नवंबर तक विंडीज में आयोजित होगा ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप

By अभिषेक पाण्डेय | Published: November 06, 2018 1:08 PM

Open in App

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम 9 नवंबर से 24 नवंबर तक वेस्टइंडीज में आयोजित हो रहे छठे टी20 वर्ल्ड कप में अपने पहले खिताब की तलाश में उतरेगी। 2009 से शुरू हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप में अब तक ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 3 वर्ल्ड कप जीते हैं, जबकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार ये खिताब अपने नाम किया है। 

भारतीय टीम अब तक एक बार भी ये खिताब नहीं जीत पाई है। भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2009 और 2010 में सेमीफाइनल में पहुंचना रहा है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2018 की तैयारियों के लिए आयोजित हुए अपने पहले टी20 मैच में स्मृति मंधाना के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने मेजबान वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया। 

11 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

इस वर्ल्ड कप में भारत को ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ रखा गया है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 9 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद 11 नवंबर को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। इसके बाद वह 15 नवंबर को आयरलैंड और 17 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप कार्यक्रम

भारत vs न्यूजीलैंड-9 नवंबर (8.30 PM, भारतीय समयानुसार)

भारत vs पाकिस्तान-11 नवंबर (8.30 PM, भारतीय समयानुसार)

भारत vs आयरलैंड-15 नवंबर (8.30 PM, भारतीय समयानुसार)

भारत vs ऑस्ट्रेलिया-17 नवंबर (8.30 PM, भारतीय समयानुसार)

महिला टी20 वर्ल्ड कप: जानिए किस ग्रुप में शामिल है कौन

महिला टी20 वर्ल्ड 2018 में भारत समेत कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें से 8 टीमों को सीधे एंट्री मिली है, जबकि दो क्वॉलिफायर्स टीमें (आयरलैंड, बांग्लादेश) हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया है। 

ग्रुप ए में मेजबान वेस्टइंडीज के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। वहीं ग्रुप बी में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड को रखा गया है। 

ग्रुप ए: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश 

ग्रुप बी: भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड

ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2018 का पूरा कार्यक्रम

9 नवंबर: भारत vs न्यूजीलैंड-रात 8.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)9 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान-रात 1.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)

10 नवंबर: वेस्टइंडीज vs बांग्लादेश-सुबह 5.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)

11 नवंबर: भारत vs पाकिस्तान-रात 8.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)11 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड- रात 1.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)

13 नवंबर: पाकिस्तान vs आयरलैंड- रात 1.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)13 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड-सुबह 5.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)

14 नवंबर: श्रीलंका vs बांग्लादेश-रात 1.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)14 नवंबर: वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका-सुबह 5.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)

15 नवंबर: भारत vs आयरलैंड-रात 8.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)15 नवंबर: पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड-रात 1.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)

16 नवंबर: इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका-रात 1.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)16 नवंबर: विंडीज vs श्रीलंका-सुबह 5.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)

17 नवंबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया-रात 8.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)17 नवंबर: न्यूजीलैंड vs आयरलैंड-रात 1.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)

18 नंवबर: वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड-रात 1.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)18 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश-सुबह 5.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)

सेमीफाइनल मुकाबले

पहला सेमीफाइनल: 22 नवंबर-रात 1.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)दूसरा सेमीफाइनल: 22 नवंबर-सुबह 5.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)

फाइनल: 24 नवंबर: सुबह 5.30 बजे से (भारतीय समयानुसार)

टॅग्स :आईसीसी महिला टी-20 विश्व कपहरमनप्रीत कौरभारत vs पाकिस्तान

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या