ICC Women's ODI Rankings 2022: कप्तान ने लगाई लंबी छलांग, शीर्ष 10 में, आईसीसी रैंकिंग में इस पायदान से रिटायर हुईं झूलन, देखें लिस्ट

ICC Women's ODI Rankings 2022: हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे मैच में 111 गेंद में नाबाद 143 रन बनाये थे। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 27, 2022 4:18 PM

Open in App
ठळक मुद्देपूजा वस्त्राकर चार पायदान चढ़कर 49वें स्थान पर है। हरलीन देयोल 46 पायदान चढ़कर 81वें स्थान पर है।इंग्लैंड को 3-0 से हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है।

ICC Women's ODI Rankings 2022: इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर आईसीसी महिला वनडे खिलाड़ियों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। इंग्लैंड को 3-0 से हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है।

हरमनप्रीत ने दूसरे मैच में 111 गेंद में नाबाद 143 रन बनाये थे। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। मंधाना एक पायदान चढ़कर छठे और शर्मा आठ पायदान चढकर 24वें स्थान पर पहुंच गई। पूजा वस्त्राकर चार पायदान चढ़कर 49वें स्थान पर है और हरलीन देयोल 46 पायदान चढ़कर 81वें स्थान पर है।

रेणुका सिंह 35 पायदान चढ़कर 35वें स्थान पर पहुंच गई है। झूलन गोस्वामी पांचवीं पायदान से रिटायर हुई हैं। इंग्लैंड की डैनी वियाट दो पायदान चढ़कर 21वें स्थान पर है जबकि एमी जोंस चार पायदान चढ़कर 30वें स्थान पर है। चार्ली डीन 24 पायदान चढ़कर 62वें स्थान पर पहुंच गई है। 

टॅग्स :टीम इंडियाहरमनप्रीत कौरझूलन गोस्वामीइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डआईसीसी रैंकिंग
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या