टी20 वर्ल्ड कप 2022: दक्षिण अफ्रीका के रिले रोसो ने ठोका विश्व कप का पहला शतक, 56 गेंदों में 8 छक्के और सात चौके जड़े

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिले रोसो टी20 वर्ल्ड कप-2022 में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भी हो गए हैं।

By विनीत कुमार | Published: October 27, 2022 11:52 AM

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिले रोसो ने ठोका टी20 वर्ल्ड कप-2022 का पहला शतक।रोसो टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज भी बन गए हैं।रोसो का यह लगातार दूसरा टी-20 इंटरनेशनल शतक भी है, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में किया कमाल।

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 वर्ल्ड कप-2022 का पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिले रोसो के नाम हो गया है। रोसो ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में यह कमाल किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रोसो ने 56 गेंद में 109 रन बनाए। वह दक्षिण अफ्रीकी पारी के दूसरे ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और 19वें ओवर में आउट हुए। अपनी पारी में रिले रोसो ने 194.64 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 7 चौके जमाए। 

शतक लगाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज

रिले रोसो टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज भी बन गए हैं। रोसो से पहले पहले टी-20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने का कमाल वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, भारत के सुरेश रैना, श्रीलंका के महेला जयवर्धने, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम, इंग्लैंड के एलेक्ल हेल्स और जोस बटलर, पाकिस्तान के अहमद शहजाद और बांग्लादेश के तमीम इकबाल कर चुके हैं। गेल के नाम टी-20 वर्ल्ड कप में दो बार शतक लगाने का रिकॉर्ड है।

दिलचस्प बात ये भी है कि रोसो का यह लगातार दूसरा टी-20 इंटरनेशनल शतक भी है। इससे पहले उन्होंने भारत दौरे पर 4 अक्टूबर 2022 को इंदौर टी-20 में धमाकेदार 100 रन की पारी खेली थी।

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को दिया 206 रन का लक्ष्य 

रोसो के शतक और क्विंटन डिकॉक के साथ उनकी बड़ी शतकीय साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 205 रन बनाए। रोसो ने डिकॉक (38 गेंद में 63 रन, सात चौके, तीन छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 163 रन की साझेदारी की।

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान तेंबा बावुमा सिर्फ दो रन बनाने के बाद तास्किन अहमद (46 रन पर एक विकेट) के पहले ही ओवर में विकेटकीपर नुरूल हसन को कैच दे बैठे। इसके बाद से रोसो और क्विंटन ने कमान संभाली। दोनों ने मिलकर 14 चौके और 11 छक्के लगाए। रोसो 19वें ओवर में शाकिब-अल-हसन की गेंद परर लिटन दास को कैच देकर पवेलियन लौटे।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमबांग्लादेशक्विंटन डी कॉक
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या