ICC Men’s T20 World Cup 2022: अफगानिस्तान ने आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान किया, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान, देखें टीम लिस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2022: अफगानिस्तान ने 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 15, 2022 2:24 PM

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान ने एशिया कप में श्रीलंका और बांग्लादेश को हराकर उलटफेर किया था। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया।

ICC Men’s T20 World Cup 2022: अफगानिस्तान ने 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। अफगानिस्तान ने एशिया कप में श्रीलंका और बांग्लादेश को हराकर उलटफेर किया था। 

हाल ही में संपन्न एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान का नेतृत्व करने वाले मोहम्मद नबी ने फिर से कप्तानी संभाली। समीउल्लाह शिनवारी, हशमतुल्ला शाहिदी, अफसर ज़ज़ई, करीम जनत और नूर अहमद, ये सभी एशिया कप टीम का हिस्सा थे, टी20 से बाहर हो गए हैं।

मध्य क्रम के बल्लेबाज दरवेश रसूली, ऑलराउंडर कैस अहमद और दाएं हाथ के तेज सलीम सफी को शामिल किया गया है। 22 वर्षीय रसूली, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। अहमद ने टीम में वापसी की है। आखिरी बार मार्च 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20ई खेली थी, जबकि 20 वर्षीय सफी को पहली बार शामिल किया गया है।

अफगानिस्तान टीमः मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान (उपकप्तान), रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, दरवेश रसूली, फरीद अहमद मलिक, फजल हक फारूकी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, मुजीब उर रहमान, नवीन अहमद हक, कैस , राशिद खान, सलीम सफी, उस्मान गनी।

रिजर्व खिलाड़ी: अफसर जजई, शराफ़ुद्दीन अशरफ़, रहमत शाह, गुलबदीन नायबी

सुपर 12:

समूह 1ः इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, ग्रुप ए विजेता और ग्रुप बी उपविजेता

समूह 2ः भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, ग्रुप ए उपविजेता और ग्रुप बी विजेता

सुपर 12 शेड्यूल:

22 अक्टूबर, इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान पर्थ स्टेडियम, शाम 7:00 बजे

26 अक्टूबर, न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, शाम 7:00 बजे

28 अक्टूबर, अफगानिस्तान बनाम ग्रुप बी उपविजेता मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, दोपहर 3:00 बजे

1 नवंबर, अफगानिस्तान बनाम ग्रुप ए विजेता गाबा, ब्रिस्बेन, 2:00 अपराह्न

4 नवंबर, ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान एडिलेड ओवल, शाम 6:30 बजे

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपअफगानिस्तान क्रिकेट टीमराशिद खानआईसीसी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या