IND vs AUS: भारत के खिलाफ मैच में धोनी को चुनौती देने को बेताब ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी

Alex Carey: ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने कहा कि वह अब भारत विशेषकर महेंद्र सिंह धोनी को चुनौती देने का इंतजार नहीं कर सकते हैं

By भाषा | Published: June 7, 2019 05:03 PM2019-06-07T17:03:49+5:302019-06-07T17:03:49+5:30

ICC Cricket World Cup 2019: Australia's Alex Carey looks forward to clash against India and 'calm' MS Dhoni | IND vs AUS: भारत के खिलाफ मैच में धोनी को चुनौती देने को बेताब ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी

एलेक्स कैरी ने कहा है कि भारत के खिलाफ मुकाबले में उनकी नजरें धोनी पर होंगी

googleNewsNext

नॉटिंघम, सात जून: अपने पहले विश्व कप में खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने कहा कि वह अब भारत विशेषकर महेंद्र सिंह धोनी को चुनौती देने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। इन दोनों टीमों के बीच लंदन में रविवार को मुकाबला होगा। कैरी के 55 गेंदों पर 45 रन और नाथन कूल्टर नाइल की 92 रन की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को वेस्टइंडीज को 15 रन से हराया।

इस पारी से उन पर पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में खेलने को लेकर बना दबाव भी कम हो गया है। कैरी ने कहा, 'भारत और ऑस्ट्रेलिया में उनके (धोनी) खिलाफ खेलते हुए मैंने पाया कि वह बेहद शांतचित्त हैं। वह हमेशा मैच के सकारात्मक अंत का खुद को मौका देते हैं।' 

उन्होंने कहा, 'वह क्रीज पर पर्याप्त समय बिताते हैं। वह शांत स्वभाव रखते हैं और खुद को पारी के अंत तक टिके रहने का अवसर देते हैं।' कैरी ने कहा, 'यह विश्व कप है और इसलिए मैं नहीं जानता था कि क्या करना है। पहले मैच के लिये बस से निकलते हुए मैंने बड़ी संख्या में दर्शकों को देखा तो मैं रोमांचित हो उठा।'

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 9 जून को लंदन के केनिंग्टन ओवल में आमने-सामने होंगी।

Open in app