ICC अवॉर्ड 2022 में भारत ने किया कमाल; इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर बनीं रेणुका सिंह, जानें मेन्स क्रिकेट में किसने मारी बाजी?

आईसीसी अवॉर्ड्स 2022 के विजेताओं में भारत के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने कई खिताब अपने नाम किए हैं।

By अंजली चौहान | Published: January 25, 2023 7:07 PM

Open in App
ठळक मुद्देतेज गेंदबाज रेणुका सिंह वुमन इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब किया अपने नाम।महिला क्रिकेट तेंज गेंदबाज रेणुका ने अपने शानदार प्रदर्शन के जरिए टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं, मेन्स इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर में साउथ अफ्रीका के मार्को जानसन विजेता बनें।

भारतीय महिला क्रिकेट की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को बुधवार को आईसीसी इमर्जिंग वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 से सम्मानित किया गया है। रेणुका के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। अपने शानदार प्रदर्शन से रेणुका एक सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इसी के साथ रेणुका ने ऑस्ट्रेलिया की डार्सी ब्राउन, इंग्लैंड की एलिस कैप्सी और भारतीय यास्तिका भाटिया को पीछे छोड़ दिया है। 

रेणुका सिंह ने टीम इंडिया के लिए साल 2022 में वाइट गेंद के फॉर्मेट में सिर्फ 29 मैचों में 40 विकेट झटके थे। उन्होंने वनडे में सिर्फ 14.88 की औसत से 18 विकेट लिए हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया था।

 

कैसा रहा टी20 और वनडे में प्रदर्शन?

तेज गेंदबाज रेणुका सिंह हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। वनडे में रेणुका ने 14.88 की औसत से 18 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 4.62 का रहा था। इसके अलावा रेणुका ने टी20 में 23.95 की औसत से 22 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.50 का रहा था। 

रेणुका अपने शानदार प्रदर्शन के जरिए पिछले साल इंडिया की सबसे बड़ी स्टार प्लेयर के रूप में उभरी थी। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे। 

मेन्स इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब किसके नाम?

आईसीसी अवॉर्ड्स 2022 के विजेताओं में भारत के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने कई खिताब अपने नाम किए हैं। वुमन इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब रेणुका सिंह ने जीता तो वहीं, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सूर्यकुमार यादव टी20 में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। उनके रेटिंग पॉइंट 908 है। 

वहीं, मेन्स इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का भी खुलासा हो गया है। इस खिताब को दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसन ने अपने नाम कर लिया है। इस खिताब को पाने के लिए उन्होंने इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और न्यूजीलैंड के फिन एलन को कड़ी टक्कर देने के बाद हासिल किया है। 19.02 की औसत से उन्होंने 8 टेस्ट मैच में 36 विकेट झटके थे। 

टॅग्स :क्रिकेटआईसीसी अवॉर्ड्सआईसीसी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या