भारत-पाकिस्तान के बीच 'राजनीतिक तनाव' का शिकार हुए युवराज सिंह, बोले- इतना हंगामा क्यों बरपा है?

युवराज और हरभजन सिंह ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अफरीदी के चैरिटी फाउंडेशन की मदद के लिये ट्वीट किया था। दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के मद्देनजर उनके इस ट्वीट की काफी आलोचना हो रही है।

By भाषा | Published: April 01, 2020 6:12 PM

Open in App

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की चैरिटी को दान देने का आग्रह करती अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर आलोचना झेल रहे भारत के पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह ने बुधवार को कहा कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था और मदद की उनकी गुहार को लेकर तिल का ताड़ बना दिया गया।

युवराज और हरभजन सिंह ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अफरीदी के चैरिटी फाउंडेशन की मदद के लिये ट्वीट किया था। दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के मद्देनजर उनके इस ट्वीट की काफी आलोचना हो रही है।

युवराज ने आज ट्वीट किया, ‘‘मुझे समझ में नहीं आता कि जरूरतमंदरों की मदद को लेकर किये गए एक ट्वीट पर इतना हंगामा क्यों बरपा है? मैं सिर्फ इतना कहना चाहता था कि अपने अपने देश में लोगों की मदद करें। मेरा इरादा किसी भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।’’

भारत की विश्व कप 2011 जीत के सूत्रधार युवराज ने कहा, ‘‘मैं भारतीय हूं और हमेशा रहूंगा। मैं इंसानियत के लिये भी हमेशा खड़ा रहूंगा। जय हिंद।’’ अफरीदी ने युवराज और हरभजन दोनों को धन्यवाद दिया था। भारत में अब तक कोरोना वायरस से 40 लोग मारे जा चुके हैं जबकि पाकिस्तान में 26 लोग मारे गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसयुवराज सिंहशाहिद अफरीदीभारतीय क्रिकेट टीमपाकिस्तान क्रिकेट टीमइंडियापाकिस्तानट्विटर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या