टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी को समर्पित है सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर', डायरेक्टर ने किया खुलासा

फिल्म 'द जोया फैक्टर' की कहानी 2008 में आई अनुजा चौहान की नॉवेल पर आधारित है। फिल्म की पूरी कहानी जोया पर बेस्ड है, जिसका किरदार सोनम कपूर निभा रही हैं।

By सुमित राय | Published: September 11, 2019 5:51 PM

Open in App
ठळक मुद्देसोनम कपूर और दुलकर सलमान की फिल्म 'द जोया फैक्टर' क्रिकेट पर आधारित फिल्म है।डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया है कि यह फिल्ट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को डेडिकेटेड है

सोनम कपूर और दुलकर सलमान की फिल्म 'द जोया फैक्टर' क्रिकेट पर आधारित फिल्म है, लेकिन अभी तक इससे टीम इंडिया के किसी खिलाड़ी को नहीं जोड़ा गया था। अब फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया है कि यह फिल्ट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को डेडिकेटेड है। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए अभिषेक ने बता कि यह फिल उनकी तरफ से एम धोनी को एक ट्रिब्यूट है।

दरअसल, फिल्म जोया सोलंकी (सोनम कपूर) के बारे में है, जो कप्तान निखिल खोड़ा (दुलकर सलमान) की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी बन जाती है। जब डायरेक्टर अभिषेक शर्मा से पूछा गया कि क्या दुलकर का कैरेकटर किसी भारतीय क्रिकेटर से प्रेरित है, तो उन्होंने कहा, 'मैं नहीं चाहता था कि वह किसी भी क्रिकेटर की तरह काम करे, लेकिन मैंने एमएस धोनी को डेडिकेट किया है,  क्योंकि उनकी जर्सी का नंबर 7 है।

उन्होंने आगे कहा, 'धोनी एक महान क्रिकेटर हैं और एक टीम लीडर के रूप में उनके पास अद्भुत कौशल है। इसलिए मैंने धोनी को ट्रिब्यूट देने के लिए सोचा। फिल्म का किरदार धोनी का प्रतिबिंब नहीं है। किरदार अनुजा चौहान ने जो लिखा है, उसी पर आधारित है, लेकिन मैं धोनी को ट्रिब्यूट देना चाहता हूं, क्योंकि वह मेरे सबसे पसंदीदा भारतीय कप्तान हैं।'

बता दें कि फिल्म 'द जोया फैक्टर' की कहानी 2008 में आई अनुजा चौहान की नॉवेल पर आधारित है। फिल्म की पूरी कहानी जोया पर बेस्ड है, जिसका किरदार सोनम कपूर निभा रही हैं। जोया को टीम इंडिया का लकी फैक्टर समझा जाता है। दुलकर सलमान इंडियन  क्रिकेट टीम के कप्तान निखिल खोड़ा के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में  सोनम कपूर और दुलकर सलमान के साथ संजय कपूर भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। अभिषेक शर्मा के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होनेवाली है।

टॅग्स :एमएस धोनीद जोया फैक्टरसोनम कपूर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या