बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है साक्षी धोनी की ग्लैमरस लाइफ, तस्वीरें दे रही गवाही

Happy Birthday Sakshi Dhoni: एक होटल में इंटर्नशिप दौरान पहली बार धोनी और साक्षी की मुलाकात हुई थी। 5 जुलाई 2010 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 19, 2019 02:45 PM2019-11-19T14:45:49+5:302019-11-19T14:45:49+5:30

Happy Birthday Sakshi Dhoni: Sakshi Dhoni Wiki, Age, Husband, Family, Biography & More ... | बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है साक्षी धोनी की ग्लैमरस लाइफ, तस्वीरें दे रही गवाही

बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है साक्षी धोनी की ग्लैमरस लाइफ, तस्वीरें दे रही गवाही

googleNewsNext

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी का जन्म 19 नवंबर 1988 को गुवाहाटी में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई देहरादून के वेलहम गर्ल्स स्कूल से करने के बाद साक्षी ने औरंगाबाद के इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमैंट से होटल मैनेजमेंट किया।

साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

ऐसे शुरू हुई थी साक्षी-धोनी की लव-स्टोरी: एक होटल में इंटर्नशिप दौरान पहली बार धोनी और साक्षी की मुलाकात हुई थी। दरअसल, दिसंबर 2007 में कोलकाता के ताज बंगाल होटल में भारतीय क्रिकेट टीम ठहरी हुई थी और साक्षी इस होटल में इंटर्न थीं। जिस दिन दोनों की मुलाकात हुई वो दिन साक्षी का उस होटल में आखिरी दिन था।

साक्षी के जाने के बाद धोनी ने मैनेजर से उनका नंबर मांगा और उन्हें मैसेज किया। इसके बाद दोनों के बीच बातें शुरू हुईं और लगभग 2 महीने बाद मार्च 2008 में दोनों ने एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया। 3 जुलाई 2010 को देहरादून के एक होटल में दोनों ने सगाई कर ली। इसके बाद 5 जुलाई 2010 को दोनों ने देहरादून के पास विश्रांती रिजॉर्ट शादी कर ली। 6 फरवरी 2015 को इस कपल के घर जीवा का जन्म हुआ था।

Open in app